रिसर्च में हुआ खुलासा, अपने पार्टनर से जल्दी ही बोर हो जाती हैं महिलाएं

Published : Nov 06, 2019, 10:26 AM ISTUpdated : Nov 06, 2019, 10:37 AM IST
रिसर्च में हुआ खुलासा, अपने पार्टनर से जल्दी ही बोर हो जाती हैं महिलाएं

सार

एक नया ट्रेंड देखने में आया है कि रिलेशनशिप में  महिलाएं अपने पार्टनर से जल्दी ही बोर हो जाती हैं और नए पार्टनर की तलाश करने लगती हैं, जबकि पुरुषों में यह प्रवृत्ति नहीं पाई गई। पुरुष एक हद तक टिकाऊ संबंध बनाना चाहते हैं, लेकिन महिलाओं की रुचि में बहुत जल्दी बदलाव आ जाता है। यह बात एक नए शोध से पता चली है। 

रिलेशनशिप डेस्क। एक नया ट्रेंड देखने में आया है कि रिलेशनशिप में  महिलाएं अपने पार्टनर से जल्दी ही बोर हो जाती हैं और नए पार्टनर की तलाश करने लगती हैं, जबकि पुरुषों में यह प्रवृत्ति नहीं पाई गई। पुरुष एक हद तक टिकाऊ संबंध बनाना चाहते हैं, लेकिन महिलाओं की रुचि में बहुत जल्दी बदलाव आ जाता है। यह बात एक नए शोध से पता चली है। यह रिसर्च कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया। इस रिसर्च में 6,669 महिलाएं और 4, 839 पुरुषों को शामिल किया गया। इस रिसर्च में यह पाया गया कि महिलाओं को जल्दी-जल्दी पार्टनर बदलना अच्छा लगता है, वहीं पुरुष लंबा और स्थाई संबंध बनाए रखना चाहते हैं। रिसर्च से यह भी पता चला कि कुछ महिलाओं ने एक ही समय में एक से ज्यादा पार्टनर से संबंध बना रखे थे।

एक साल में ऊबने लगती हैं महिलाएं
रिसर्च में यह सामने आया कि ज्यादातर महिलाएं एक साल में ही अपने पार्टनर से ऊबने लगती हैं और संबंधों के प्रति उनकी रुचि कम होने लगती है। अगर वे पार्टनर नहीं भी बदलतीं तो पहले जैसा उत्साह उनमें नहीं रह जाता। वे संबंध बनाने में हील-हवाला करने लगती हैं। करीब 65 प्रतिशत महिलाओं में यह प्रवृत्ति पाई गई। इस रिसर्च में यह भी पाया गया कि जो महिलाएं अपने पार्टनर से नियमित संबंध बनाया करती थीं, उनमें तनाव जैसी समस्या कम पाई गई। वहीं, लंबे समय तक यौन संबंध नहीं बनाने वाली महिलाओं में तनाव और चिड़चिड़ापन की समस्या देखी गई। शोधकर्ताओं का कहना था कि जो महिलाएं सप्ताह में कम से कम एक बार यौन संबंध बनाती हैं, उनका स्वास्थ्य ठीक रहता है और उनकी उम्र भी बढ़ती है।

ज्यादा उम्र होने पर संबंधों में कम होती है रुचि
शोध के दौरान पाया गया कि जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है, संबंध बनाने को लेकर उनकी रुचि कम होने लगती है। सर्वे में पाया गया कि 45 से 54 साल की 5 महिलाओं में से सिर्फ 2 महिला अपने संबंधों को लेकर असंतुष्ट थीं। 55 से 64 साल के बीच की 38.8 प्रतिशत महिलाओं का कहना था कि यौन संबंधों में उनकी कोई रुचि नहीं है। वहीं, 65 से 74 साल के बीच की 34.2 प्रतिशत महिलाओं ने यौन संबंधों में रुचि नहीं होने की बात स्वीकार की। जबकि पुरुषों के साथ ऐसी बात नहीं थी। शोधकर्ताओं का कहना था कि मेनोपॉज की वजह से महिलाओं की रुचि यौन संबंधों के प्रति कम हो जाती है, वहीं इस उम्र में उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। हार्मोनल बदलाव को भी इसके पीछे एक मुख्य कारण माना गया। 

मां बनने के बाद भी कतराती हैं संबंध बनाने से
शोध के दौरान सर्वे में पाया गया कि मां बनने के बाद भी महिलाओं में पार्टनर के प्रति पहले जैसी रुचि नहीं रह जाती और वे संबंध बनाने से कतराने लगती हैं। सर्वे में शामिल 50 प्रतिशत महिलाओं ने इस बात को स्वीकार किया कि उनमें संबंध बनाने को लेकर अब पहले जैसी इच्छा नहीं रही। जहां तक नए पार्टनर की तलाश की बात है, शोधकर्ताओं का कहना था कि वे यौन संबंध बनाने के लिए ऐसा नहीं करतीं, बल्कि बातचीत और दूसरे तरह के एन्जॉयमेंट के लिए ऐसे रिश्ते रखना चाहती हैं। 

  

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!