रिसर्च : उम्र बढ़ने पर मैरिज करने पर होते हैं ये 5 फायदे

आम तौर पर 25 से 30 साल की उम्र में लोग शादी कर लेते हैं। पहले लड़कियों की शादी 18-20 की उम्र तक हो जाया करती थी और लड़के भी 22 से 25 साल की उम्र के बीच शादी कर लेते थे। लेकिन अब लड़के 35-40 की उम्र में शादी करने लगे हैं। इसे लेकर एक रिसर्च स्टडी भी हुई है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 9, 2019 10:50 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क। आम तौर पर 25 से 30 साल की उम्र में लोग शादी कर लेते हैं। पहले लड़कियों की शादी 18-20 की उम्र तक हो जाया करती थी और लड़के भी 22 से 25 साल की उम्र के बीच शादी कर लेते थे। लेकिन अब देखने में आ रहा है कि लड़के 35-40 की उम्र में शादी करने लगे हैं, वहीं लड़कियां भी 30-35 की उम्र से पहले शादी नहीं करतीं। इसे लेकर एक रिसर्च स्टडी भी हुई है। इस स्टडी में शामिल लोगों ने बताया कि देर से शादी करने के क्या फायदे हैं। 

कहां हुई रिसर्च स्टडी
देर से शादी करने के ट्रेंड पर अमेरिका की उटाह यूनिवर्सिटी में एक रिसर्च स्टडी हुई। साल्ट लेक सिटी स्थित यह यूनिवर्सिटी अमेरिका की बड़ी यूनिवर्सिटीज में गिनी जाती है और यहां रिसर्च से जुड़े काम ज्यादा होते हैं। यह रिसर्च स्टडी प्रोफेसर निकोलस एच. वोल्फिंगर के निर्देशन में हुई। स्टडी में शामिल लोगों ने देर से शादी करने के कुछ फायदे गिनाए। 

1. ज्यादा महसूस करते जिम्मेदारी
स्टडी में शामिल लोगों का कहना था कि देर से शादी करने वाले कपल्स ज्यादा जिम्मेदारी महसूस करते हैं। वे ज्यादा मेच्योर होते हैं और कोई भी फैसला काफी सोच-समझ कर लेते हैं। ऐसे कपल्स में लड़ाई-झगड़े ज्यादा नहीं होते और तलाक की संभावना भी कम होती है।

2. होते हैं सेटल्ड 
देर से शादी करने वाले कपल्स को जॉब से जुड़ी कोई चिंता नहीं होती, क्योंकि इस उम्र तक वे अच्छी तरह सेटल हो चुके होते हैं। उनके सामने आर्थिक समस्याएं भी ज्यादा नहीं होतीं। शादी करने के पहले तक वे पर्याप्त बचत कर लेते हैं।

3. कर सकते बच्चों की बेहतर देखभाल
ज्यादा उम्र में शादी करने वाले लोग अपने बच्चों की बेहतर देखभाल कर सकते हैं। उनमें इतनी समझदारी आ जाती है कि बच्चों का ध्यान कैसे रखा जाए। इसके लिए उन्हें दूसरों की मदद की जरूरत नहीं होती। देर से शादी करने से उनके बच्चे भी ज्यादा नहीं होते। परिवार छोटा और खुशहाल होता है।

4. दूसरों की दखलंदाजी नहीं होती
देर से शादी करने वाले कपल्स की लाइफ में उनकी फैमिली के दूसरे मेंबर्स ज्यादा दखलंदाजी नहीं करते, क्योंकि उन्हें पता होता है कि वे मेच्योर हैं और किसी भी समस्या को खुद सुलझा सकते हैं। वहीं, कम उम्र में शादी करने पर कपल्स अपने पेरेंट्स पर ज्यादा डिपेंडेंट होते हैं।

5. कम होता है लाइफ में स्ट्रगल
ज्यादा उम्र में शादी करने वाले कपल्स की लाइफ में स्ट्रगल कम होता है, क्योंकि घर चलाने के लिए सारी सुविधाएं वे पहले ही जुटा लेते हैं। इससे वे मैरिड लाइफ में ज्यादा एन्जॉयमेंट कर सकते हैं। वहीं, कम उम्र में शादी करने वाले जोड़ों का काफी समय अपने लिए जरूरी चीजों को जुटाने में ही चला जाता है और कई बार इसे लेकर ही हसबैंड-वाइफ के बीच झगड़े होते हैं। 

  
 

Share this article
click me!