कम उम्र के पार्टनर से रिलेशन क्यों बनाना चाहती हैं औरतें, ये हैं 5 कारण

Published : Nov 08, 2019, 11:00 AM ISTUpdated : Nov 08, 2019, 11:04 AM IST
कम उम्र के पार्टनर से रिलेशन क्यों बनाना चाहती हैं औरतें, ये हैं 5 कारण

सार

आम तौर पर रिलेशनशिप में लड़के और लड़कियों की उम्र करीब समान होती है। जहां तक शादी की बात है, अभी तक यही रिवाज रहा है कि लड़कियां लड़कों से कुछ कम उम्र की होती हैं, लेकिन अब इसमें काफी बदलाव हुआ है।

लाइफस्टाइल डेस्क। आम तौर पर रिलेशनशिप में लड़के और लड़कियों की उम्र करीब समान होती है। जहां तक शादी की बात है, अभी तक यही रिवाज रहा है कि लड़कियां लड़कों से कुछ कम उम्र की होती हैं, लेकिन अब इसमें काफी बदलाव हुआ है। अब लड़कियां खुद से कम उम्र के लड़कों के साथ डेटिंग करना और रिलेशन बनाना ज्यादा पसंद करने लगी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने खुद से 10 साल छोटे निक जोनास से शादी की, वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पत्नी ब्रिगेट तो उनसे 24 साल बड़ी हैं और एक समय उनकी टीचर थीं। इन बड़ी हस्तियों के ऐसा करने से लड़कियों में खुद से कम उम्र के लड़कों से रिलेशन बनाने का शौक बढ़ गया है। इसके कुछ फायदे भी उन्हें मिलते हैं।

1. डॉमिनेटिंग फील करती हैं
मेल पार्टनर कम उम्र का हो तो लड़कियां डॉमिनेटिंग फील करती हैं। वे सोचती हैं कि कम उम्र के पार्टनर पर वे अपनी मन-मर्जी चला सकेंगी। वह उनकी किसी बात का विरोध नहीं कर सकेगा। अभी तक लड़के लड़कियों पर रोब जमाया करते थे। अब बात उल्टी हो जाएगी।

2. महसूस करती हैं यंग
आम तौर पर देखा गया है कि ऐसी ही महिलाएं कम उम्र के लड़कों से रिलेशनशिप बनाती हैं, जिनकी उम्र ज्यादा हो गई हो या जिनके पहले के संबंधों में ब्रेकअप हुए हों। ये जब कम उम्र के पार्टनर से संबंध बनाती हैं तो खुद को ज्यादा यंग फील करती हैं। इससे उन्हें एक तरह की आत्मसंतुष्टि मिलती है।

3. यंग पार्टनर होता है ज्यादा रोमांटिक
ज्यादा उम्र हो जाने पर इंसान तरह-तरह की समस्याओं में घिर जाता है और उसके अंदर सेक्स ड्राइव भी कम हो जाती है। कई बार वह अपनी महिला पार्टनर की इच्छाओं को पूरा नहीं कर पाता। लेकिन यंग पार्टनर के साथ ऐसी बात नहीं होती। वह अपनी महिला दोस्त की हर इच्छा पूरी करने के लिए हमेशा तैयार रहता है और कभी ना-नुकुर नहीं करता।

4. यंग पार्टनर नहीं करता विवाद
महिलाएं खुद से उम्र में छोटा पार्टनर इसलिए भी पसंद करती हैं, क्योंकि ये विवाद नहीं करते। इन्हें ज्यादा अनुभव नहीं होता, इसलिए ये चुपचाप महिला साथी की बात मान लेते हैं। अगर महिला ने उन्हें कोई कड़ी बात भी कह दी तो उसे सीरियसली नहीं लेते। 

5. होते हैं ज्यादा एक्टिव
कम उम्र के पार्टनर ज्यादा एक्टिव होते हैं, जबकि ज्यादा उम्र वाले जल्दी सुस्त पड़ जाते हैं। कम उम्र के पार्टनर अपनी महिला दोस्त के आदेश पर कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। सेक्सोलॉजिस्ट्स का यह भी कहना है कि कम उम्र के पार्टनर से शारीरिक संबंध बनाने में महिलाओं को एक तरह का नयापन महसूस होता है।         

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!