इन 5 बातों का रखेंगी ध्यान तो मदर-इन-लॉ से नहीं होगी लड़ाई

Published : Nov 07, 2019, 01:43 PM ISTUpdated : Nov 07, 2019, 01:46 PM IST
इन 5 बातों का रखेंगी ध्यान तो मदर-इन-लॉ से नहीं होगी लड़ाई

सार

भारतीय परिवारों में सास-बहू के रिश्ते में खटपट बनी रहती है। ज्यादातर लड़कियां इंगेजमेंट होने के साथ ही इसे लेकर टेंशन में रहती हैं। शादी के बाद सास-बहू के बीच लड़ाई में बेचारे पति का बुरा हाल हो जाता है।  

लाइफस्टाइल डेस्क। भारतीय परिवारों में सास-बहू के रिश्ते में खटपट बनी रहती है। ज्यादातर लड़कियां इंगेजमेंट होने के साथ ही इसे लेकर टेंशन में रहती हैं। शादी के बाद सास-बहू के बीच लड़ाई में बेचारे पति का बुरा हाल हो जाता है। वह अगर मां का पक्ष लेता है तो बीवी नाराज होती है और बीवी का पक्ष लेता है तो उसे उसका गुलाम कहा जाता है। ज्यादातर पति इस समस्या से बुरी तरह परेशान रहते हैं। लेकिन समझदार लड़कियां खुद और सासू मां के बीच कुछ बातों को क्लियर कर पटरी बैठा लेती हैं। जानें वो 5 बातें जो आपको अपनी सासू मां से साफ कह देनी चाहिए।

1. आपका बेटा, मेरा पति
इस बात को साफ कह दें कि आपका बेटा मेरा पति है। उसकी जिंदगी में न तो मैं आपकी जगह ले सकती, न मेरी जगह आप ले सकती हैं। दोनों उसे चाहते हैं। इसलिए अधिकार जमाने की बात नहीं होनी चाहिए। मां का स्थान अलग है, पत्नी का अलग।

2. अपने पेरेंट्स को नहीं छोड़ सकती
अक्सर शादी होने के बाद ससुराल पक्ष वाले लड़कियों पर यह दबाव बनाते हैं कि वे अपने मायके से रिलेशन नहीं रखें या कम से कम रखें। ऐसी स्थिति में साफ कह दें कि मैं आप लोगों को भी सम्मान दूंगी, लेकिन अपने मां-पिता को नहीं छोड़ सकती। उन्होंने मुझे जन्म दिया है और अगर आपको भी लड़की है तो आप इसे समझ सकती हैं।

3. घर की जिम्मेदारी सबसे पहली
कई बार ससुराल वाले अपनी बहू पर नौकरी करने का दबाव बनाते हैं। अक्सर कामकाजी बहुएं घर और नौकरी के काम में एक तालमेल बना कर चलती हैं। लेकिन अगर आप पर ज्यादा ही प्रेशर दिया जाए तो आप साफ कह दें कि नौकरी करना मेरी जरूरत है, लेकिन एक पत्नी के रूप में घर का ख्याल रखना भी कम जरूरी नहीं।

4. घर के कामों में पति की मदद सही
ऐसे लोग कम नहीं जो घरेलू कामों में अपनी पत्नियों की पूरी मदद करती हैं, लेकिन यह बात सासू मां को पसंद नहीं। वे इसे लेकर नाक-भौं सिकोड़ती हैं। ऐसी स्थिति में आप साफ कह सकती हैं कि आपका बेटा अगर घरेलू कामों में मेरी मदद करना चाहता है तो इसमें कोई बुराई नहीं।

5. बेटी मानती हैं तो आप भी मां से कम नहीं
यह सबसे खास बात है। शादी होने के बाद आप एक नए घर में आई हैं। आप अपनी सासू मां को बहुत ज्यादा रिस्पेक्ट देती हैं। जाहिर है, अगर आपकी सासू मां को यह रिस्पेक्ट पानी है तो उन्हें भी आपको अपनी बेटी की तरह मानना होगा। अगर कभी खटपट की नौबत आए तो यह बात उन्हें इस तरह से समझा दें कि बुरा भी न लगे और बात भी बन जाए।  


 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!