
रिलेशनशिप डेस्क : दुनिया में कई ऐसे समाज हैं जहां अनोखी परंपराएं निभाई जाती हैं। इन्हें पढ़कर या इनके बारे में सुनकर हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कुछ इसी तरह है मिस्र के शासन में 18 वंशज की कहानी, जहां रानी अनेकसेनामून को उनकी बदनसीबी के लिए जाना जाता है। दरअसल, इस रानी पर इसके पिता, भाई यहां तक कि नाना ने भी बुरी नजर डाली। फिर 25 साल की उम्र में ही इस रानी के साथ कुछ ऐसा हुआ कि यह दुनिया को अलविदा कह कर चली गई। आइए हम आपको बताते हैं मिस्र की इस बदनसीब रानी की कहानी...
यह कहानी है मिस्र के उस दौर की जब राजा आखानातेन राज किया करता था। हालांकि, उनका शासन ने वहां किसी को पसंद नहीं था, क्योंकि उन्होंने किसी भी देवता की पूजा करने पर पाबंदी लगा दी थी। यहां सिर्फ सूरज की पूजा होती थी। इसके अलावा यह राजा काफी रंगीन मिजाज का भी था। उस दौर में यहां रिवाज था कि राजघराने में सगे भाई बहनों की शादी ही हो जाती है, ताकि राजघराने में किसी और की दखलअंदाजी ना हो सके। इसी कारण राजा आखानातेन ने अपनी बहन किया से शादी की। जिससे उनकी तीन बेटियां और एक बेटा हुआ। तीनों बेटियों में सबसे सुंदर बेटी अनेकसेनामून थी, जिस पर उसके पिता की गंदी नजरें थी। 15-16 साल की उम्र में ही उन्होंने अपनी बेटी का शोषण किया। हालांकि, 45 साल की उम्र में इस राजा का निधन हो गया।
इसके बाद गद्दी पर उसके 9 साल के बेटे तूतनखामन को बैठाया गया, जो बेहद कमजोर और हमेशा बीमार रहता था। ऐसे में उसकी शादी उसकी सगी बहन अनेकसेनामून से करवा दी गई। उस समय इस रानी की उम्र 17 साल की थी। दोनों की शादी तो हो गई उनकी दो संताने भी हुई लेकिन दोनों ही मर गई कहा जाता है कि राजा ने खुद अपनी बेटियों को जहर देकर मारा था, क्योंकि ये संतान उनकी नहीं थी। 18 साल की उम्र में ही तूतनखामन का निधन हो गया और अब मिस्र के साम्राज्य की रक्षा अनेकसेनामून पर थी।
राजा की मृत्यु के बाद आईया नाम की एक अधेड़ की नजर रानी पर पड़ी, जो रिश्ते में उसका सगा नाना लगता था। उसने मिस्र पर हमला किया और अपनी सगी नातिन से शादी कर ली। रानी कभी ऐसा नहीं चाहती थी। शादी करने के कुछ समय बाद ही 25 साल की उम्र में उस रानी मौत हो गई। इतनी कम उम्र में जिस तरह से इस रानी का शोषण हुआ इसी के चलते से बदनसीब रानी भी कहा जाता है।
और पढ़ें: ब्लैक डायरी: शादी के 10 साल बाद पत्नी बोलने लगी है-सेक्स के लिए किसी और के पास जाओ
2 जवान बेटों की मां का 23 साल छोटे लड़के के लिए धड़का दिल, टिंडर से शुरू हुए रोमांस का ऐसा हुआ अंजाम
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.