इस साल बनी हैं दुल्हन तो ससुराल में कैसे मनाएं दिवाली, जानें ये 5 बातें

Published : Oct 22, 2019, 03:15 PM IST
इस साल बनी हैं दुल्हन तो ससुराल में कैसे मनाएं दिवाली, जानें ये 5 बातें

सार

दिवाली या कोई त्योहार उन लड़कियों के लिए बहुत ही एक्साइटिंग होता है जो पहली बार दुल्हन के रूप में ससुराल में त्योहार मनाती है।   

लाइफस्टाइल डेस्क। दिवाली या कोई भी त्योहार उन लड़कियों के लिए बहुत ही एक्साइटिंग होता है जो पहली बार दुल्हन के रूप में ससुराल में त्योहार मनाती है। ऐसे मौकों पर नई-नई शादीशुदा लड़कियों में जहां काफी उत्साह देखने को मिलता है, वहीं उनके मन में एक घबराहट भी होती है, क्योंकि नए घर की परंपराओं और रीति-रिवाजों से वे पूरी तरह परिचित नहीं होतीं। दूसरी तरफ, घर के लोगों को नई दुल्हन से बड़ी उम्मीदें होती हैं कि वह अपनी प्लानिंग और क्रिएटिविटी से त्योहार को कुछ खास ही बना देगी। अगर आप भी पहली बार दुल्हन के तौर पर ससुराल में दिवाली मना रही हैं, तो कुछ खास बातों का ख्याल रखें। यह दिवाली आपके लिए यादगार रहेगी।

1. कुछ खास करें प्लान
दिवाली में आपकी क्रिएटिविटी की पहचान तब होगी, जब आप अलग हट कर कुछ खास करेंगी। इसके लिए आपको पहले से प्लानिंग करनी होगी। खरीददारी से लेकर साज-सज्जा, आतिशबाजी की तैयारी, मेहमानों का स्वागत और शॉपिंग। इतने सारे कामों को करने के लिए आपको पहले से वक्त चाहिए। आप हर चीज की डिटेल में प्लानिंग कर लें। इससे आपको सुविधा होगी और ऐन वक्त पर कोई दिक्कत सामने नहीं आएगी।

2. पहले कर लें शॉपिंग
दिवाली के मौके पर काफी शॉपिंग करनी पड़ती है। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आता जाता है, बाजारों में भीड़ बढ़ने लगती है। इसलिए शॉपिंग का काम पहले निपटाएं। इसके लिए जो भी चीजें खरीदनी हों, उनकी लिस्ट तैयार कर लें। कपड़े से लेकर शो-पीस और दूसरे सभी सामानों की। कपड़ों की खरीददारी करते हुए आपको सबों की पसंद का ख्याल रखना होगा। सजावट की चीजें खरीदते हुए भी आप सबों की पसंद का ख्याल रखें और सबसे पूछ कर काम करें। जाहिर है, शॉपिंग के लिए आप अकेली नहीं जाएंगी। इससे आपका काम आसान होगा।

3. घर में बनाएं स्पेशल मिठाइयां
दिवाली पर बाजार से काफी मिठाइयां आती हैं और गिफ्ट में भी तरह-तरह की मिठाइयां मिलती हैं। पर आप घर पर अपने हाथों से कुछ खास मिठाई बनाएं। घर में अपने हाथों से बनाई मिठाई की बात ही कुछ और होगी। आप सबों को खुद डिश सर्व करें। इससे सारे लोग आपसे काफी खुश हो जाएंगे।

4. मिट्टी के दीयों से घर को करें रौशन
आम तौर पर अब दिवाली के मौके पर इलेक्ट्रिक लाइट से सजावट की जाती है। लेकिन आप कुछ खास करें। आप मिट्टी के दीयों से घर को सजाने का प्लान बनाएं। इसके लिए सभी सहमत हो जाएंगे। मिट्टी के दीये जलाने से आपके घर को एक नई रौनक मिलेगी। साथ में कलरफुल मोमबत्ती की सजावट भी कर सकती हैं। 

5. आतिशबाजी में करें कटौती
दिवाली पर नया प्लान पेश करते हुए आप आतिशबाजी में कटौती कर सकती हैं। ज्यादा आतिशबाजी करने से धुआं और विषैली गैसें वातावरण में फैलती हैं, जिसका स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ता है। आप बम और पटाखों की जगह रौशनी बिखेरने वाली चीजें लाएं, जो कम नुकसानदेह होती हैं। इस तरह, आप जहां तक संभव हो सके, इको-फ्रेंडली दिवाली मनाएं।   
 
 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!