
रिलेशनशिप डेस्क. दो भाई के हाथों बार-बार अस्मत लूटने से परेशान लड़की ने अपने हाथ की नस काट ली। वक्त रहते उसे बचा लिया गया, लेकिन इसके साथ दो हैवान भाइयों का सच भी दुनिया के सामने आ गया, जो अब सलाखों के पीछे हैं। मामला यूपी के कानपुर से जुड़ा हुआ है। जहां साल 2013 में एक बच्ची को एक कपल ने गोद लिया था। लेकिन इसके बाद उसकी जिंदगी खूबसूरत होने की बजाय नरक बन गई। चलिए पूरी घटना बताते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लड़की बांदा की रहने वाली है। साल 2013 में उसकी मां की मौत हो गई। जिसके बाद पिता ने तीन बेटियों को नानी के घर छोड़ दिया। लेकिन यहां भी इन्हें छत नसीब नहीं हुई। ननिहाल वालों ने तीनों को अनाथयालय में डाल दिया। जहां पर कारोबारी महबूब अली और उनकी पत्नी शाहजहां बेगम ने पीड़ित लड़की अवैध तरीके से गोद लिया। जब वो यहां आई तो उसकी जिंदगी और भी ज्यादा खराब हो गई। यहां उसके दो सौतेल भाई उसके साथ गलत व्यहार करने लगे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों भाइयों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था और उसे बदनाम करने की धमकी देकर आए दिन रेप करते थे।
दोनों बेटों को सुधारने की बजाय बच्ची को अनाथयालय में डाला
जब यह बात घर में खुली तो नाबालिग बच्ची के सौतेले माता-पिता ने बेटों को सजा देने की बजाय उसे वापस अनाथयालय में डाल दिया। उस दौरान उन्होंने वहां गलत जानकारी दी कि उसके पिता जिंदा नहीं हैं। जिसके चलते उसे वहां पर रख लिया गया। 16 साल की नाबालिग लड़की ने 14 अगस्त को अपनी हाथ की नस काट लीं। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
5 साल की बच्ची को अवैध तरीके से लिया गया था गोद
मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो पूरा मामला खुला। पुलिस की मानें तो पांच साल की उम्र में बच्ची को अनाथयालय से अवैध तरीके से गोद लिया गया था। इसके बाद वहां उसे सौतेले भाइयों ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे दिखाकर आए दिन रेप करते थे। लड़की बोलती थी कि मां को बता देगी तब दोनों हैवान भाई ये बोल के उसे चुप करा देते थे कि 'जाओ बता दो फंसोगी तुम ही, क्योंकि हम उनके सगे हैं और तुम सौतेली हो।' इसके साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। दोनों ने 2017 से 2018 तक सौतेली बहन का रेप किया।
दोनों आरोपी भाई को गिरफ्तार किया गया
लड़की ने इसके बाद स्कूल में जाकर पूरी बात बता दी। जिसके बाद सौतेले-माता पिता ने फिर से उसे अनाथयालय में डाल दिया। जहां पीड़िता ने आत्महत्या की कोशिश की। अब यह बाद बाल कल्याण समिति तक पहुंच गई हैं। जिन्होंने पूरी रिपोर्ट मांगी हैं। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। बच्ची को अवैध तरीके से गोद लिया गया है। जांच के दौरान कारोबारी महबूब अली खां गोदनामा से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। नियम के मुताबिक जिस घर में दो बेटे होते हैं वहां बेटी गोद देने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं हैं।
और पढ़ें:
पहले कपल हुए नशे में चूर, फिर आपस में हुई तू तू-मैं मैं, फिर जो हुआ उसका नतीजा खुद ही जान लें
ब्लैक डायरी: 59 साल के पति ने पत्नी को दिया अल्टीमेटम, कहा- सेक्स करो या फिर...
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.