नहीं देखी होगी ऐसी शादी... भगवान कृष्ण के साथ पिता ने कराई बेटी की शादी, वजह जानकर दिल हो जाएगा खुश

Published : Nov 13, 2022, 12:23 PM IST
नहीं देखी होगी ऐसी शादी... भगवान कृष्ण के साथ पिता ने कराई बेटी की शादी, वजह जानकर दिल हो जाएगा खुश

सार

हर पिता चाहता है अपनी बेटी की शादी वह बड़े धूमधाम से अच्छे लड़के से करवाए। लेकिन इन दिनों एक शादी खूब चर्चा में है। जहां एक पिता ने अपनी बेटी की शादी भगवान श्री कृष्ण से करा दी। आइए आपको बताते हैं इस अनोखी शादी के बारे में...

रिलेशनशिप डेस्क : आज तक आपने कई तरह की शादियां देखी होंगी। लेकिन हर शादी में लड़का लड़की होना जरूरी है जिनके बीच सात फेरे लिए जाते हैं और वह जन्म जन्म के लिए एक दूसरे के हो जाते हैं। लेकिन हाल ही में मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के मोहना क्षेत्र में एक अनोखी शादी की गई, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, यहां पर एक पिता ने अपनी बीमार बेटी की शादी किसी लड़के से नहीं बल्कि भगवान श्री कृष्ण से करवाई है और धूमधाम से पूरे रीति-रिवाज के साथ बेटी के हाथ पीले किए। आइए हम आपको बताते हैं इस अनोखी शादी के बारे में..

भगवान कृष्ण संग किया बेटी की ब्याह
ग्वालियर के मोहना के रहने वाले शिशुपाल राठौर की बेटी गंभीर और लाइलाज बीमारी से पीड़ित है। जिसके चलते उसके लिए कोई लड़का नहीं मिल पा रहा था। लेकिन शिशुपाल अपनी बेटी की शादी बहुत धूमधाम से कराना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने अपनी बेटी की शादी किसी लड़के से कराने की वजह भगवान श्रीकृष्ण से कराने का फैसला किया और बड़े ही धूमधाम से बेटी की शादी की। जिसमें सैकड़ों मेहमानों ने शिरकत की और धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण की बारात निकाली गई। लड़की को दुल्हन की तरह सजाया गया और दोनों को सात फेरे भी दिलाए गए।

कौन है सोनल राठौर 
शिशुपाल की बेटी सोनल राठौर 26 साल की है और वह ब्रेन नर्व डिसऑर्डर जैसी लाइलाज बीमारी से जूझ रही है। 5 साल की उम्र में उन्हें इस बीमारी का पता चला था। जिसके बाद सोनल के पिता ने उनका हर संभव जगह इलाज कराया। लेकिन बेटी को आराम नहीं मिला। साल 2019 में सोनल पूरी तरह से बिस्तर पर आ गई। ऐसे में किसी साधारण लड़के से उसकी शादी कराना संभव नहीं था। लेकिन पिता शिशुपाल चाहते थे कि वह अपनी दो बेटियों की तरह तीसरी बेटी की शादी भी बड़े धूमधाम से करें, इसलिए उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के साथ बेटी की शादी करने का फैसला किया।

धूमधाम से निकली कृष्ण की बारात 
सोनल और भगवान श्री कृष्ण की शादी से पहले शादी की सारी रस्में अदा की गई। जिसमें माता पूजन से लेकर हल्दी, मेहंदी, महिला संगीत जैसी सभी रस्में निभाई गई। जिसमें रिश्तेदारों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, शादी वाले दिन भगवान श्रीकृष्ण की बारात निकली। जिसमें सभी रिश्तेदार नाचते गाते मंदिर में पहुंचे। जहां सोनल और भगवान कृष्ण का विवाह हुआ। इसके बाद मंदिर से ही सोनल की विदाई हुई और बाद में सोनल वापस अपने घर आ गई। ये अनोखी शादी इन दिनों खूब चर्चा में है।

और पढ़ें: दूल्हा 'हनीमून' मनाने से पहले ही लूट गया, 7 फेरों के बाद दुल्हन ने किया ऐसा कारनामा

मॉडल के चक्कर में हुआ सानिया मिर्जा और शोएब का तलाक! दोस्त ने किया दंग करने वाला दावा

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!