पहली मुलाकात में प्रेमिका बन गई पत्नी, बहन के घर रातों-रात हुआ खेल, पूरा माजरा जान हैरान रह जाएंगे

Published : Oct 13, 2022, 04:20 PM IST
पहली मुलाकात में प्रेमिका बन गई पत्नी, बहन के घर रातों-रात हुआ खेल, पूरा माजरा जान हैरान रह जाएंगे

सार

बहन के घर उससे मिलने गई थी। लेकिन उसे नहीं पता था कि वहीं उसका ससुराल भी हो जाएगा। एक रात में वो प्रेमिका से दुल्हन बन गई। कहानी कानपुर देहात से जुड़ी है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिलेशनशिप डेस्क. दूर की मोहब्बत से जब मिलना हुआ तो जीवन भर का साथ बन गया। कहानी यूपी के कानपुर देहात  (kanpur dehat) की है। जहां लड़की अपने बहन से मिलने गई थी। पहली बार वो अपने प्रेमी से मिली। लेकिन उसे नहीं पता था कि वो रातोरात दुल्हन बन जाएगी और बहन के सुसऱाल में ही उसकी गृहस्थी भी बस जाएगी। दरअसल मामला जबरन विवाह से जुड़ा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चलिए पूरी कहानी बताते हैं।

क्या है पूरा मामला

जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की अपनी बड़ी बहन से मिलने उसके ससुराल कानपुर देहात गई थी। इस दौरान उसके अंदर प्रेमी से भी मिलने की चाहत पैदा हुई। उसका प्रेमी अंकित जो वहीं का रहने वाला था उससे मिलने पहुंच गई। दोनों की बातचीत प्यार में डूबती इससे पहले उन्हें परिजनों और ग्रामीणों ने देख लिया। दोनों को पकड़ लिया गया, डर के मारे प्रेमी युगल कुछ बोल ही नहीं पा रहे थे। तभी लड़की पक्ष के परिजनों और ग्रामीणों ने अंकित पर शादी करने का दबाव बनाया। 

प्रेमी-प्रेमिका की जबरन की गई शादी

अंकित कुछ बोल नहीं पाया और उनकी जबरदस्ती मंदिर में रातोरात शादी कर दी गई। जबरन विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पीले रंग की साड़ी पहनकर लड़की बैठी है और पैंट -टीशर्ट में अंकित है। रात के अंधेर में हो रहे विवाह में पंडित जी मंत्रोचारण करते नजर आ रहे हैं। अंकित लड़की के मांग में सिंदूर भरता है। दोनों इस शादी को लेकर खुश थे या फिर गम में डूबे वो तो वहीं जानते हैं। लेकिन पुलिस का कहना है कि इस तरह का कोई मामला अभी तक संज्ञान में नहीं आया है।

ऐसे प्यार का अंजाम तो नहीं सोचा था

प्रेमी और प्रेमिका का प्यार शादी पर जाकर मुकम्मल हो जाता है। लेकिन यकीन प्यार को इस तरह से मंजिल नहीं मिलनी चाहिए। दोनों भले ही एक दूसरे को चाहते थे लेकिन शादी के लिए तैयार नहीं थे। शादी को लेकर उनके भी हजारों सपने होंगे जिसे दुश्मन जमाना ने तोड़ दिया। 

और पढ़ें:

सेक्स के बाद पुरुषों को ध्यान देना चाहिए ये बात, नहीं तो पैदा हो सकती है भयानक स्थिति

स्टडी में खुलासा:मां के गर्भ में ही बच्चे लेने लगते हैं स्वाद,तस्वीरों में देखें उनका रिएक्शन

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

पति-पत्नी की हो जाए लड़ाई तो भूलकर भी न करें ये एक काम, जया किशोरी ने बताया रिश्ता बचाने का मंत्र
प्रेग्नेंट बेटी से मिलने बेंगलुरु से कनाडा पहुंचे माता-पिता, इमोशनल वीडियो देख रो पड़े लोग