इधर प्रेमिका का हुआ अंतिम संस्कार, उधर प्रेमी ने लगा ली फांसी, अधूरे प्यार की पढ़े पूरी कहानी

Published : Aug 24, 2022, 11:02 AM IST
इधर प्रेमिका का हुआ अंतिम संस्कार, उधर प्रेमी ने लगा ली फांसी, अधूरे प्यार की पढ़े पूरी कहानी

सार

फिल्मों में आपने प्रेमी-प्रेमिका को संग जीते संग मरते देखे होंगे। लेकिन यूपी में एक लव बर्ड्स ने इसे हकीकत में बदल दिया। प्रेमिका की जुदाई प्रेमी को बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

रिलेशनशिप डेस्क. पर्दे की प्रेम कहानी रियल लाइफ में कम ही देखने को मिलती है। लेकिन यूपी के उन्नाव में फिल्मी कहानी को होते हुए लोगों ने देखा। यहां एक प्यार का दुखद अंत हुआ। प्रेमिका के मरने के बाद प्रेमी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं उसने सुसाइड नोट लिखकर अपने घरवालों से माफी मांगा। आखिर इन्होंने अपनी जिंदगी को क्यों अपने हाथों खत्म कर लिया?  चलिए बताते अधूरे प्यार की पूरी कहानी।

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के चिरयारी गांव में एक लड़का और एक लड़की का प्यार परवान चढ़ रहा था। दोनों पड़ोस में रहते थे। पहले एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों की दोस्ती हुई और फिर एक दूसरे से प्यार करने लगे। लेकिन घरवाले इस बात से अंजान थे। मंगलवार (23 अगस्त) को लड़की खेत में शौच करने के गई। लेकिन वापस नहीं लौटी। घरवाले जब उसकी खोजबीन के लिए खेत पर गए तो घर के 500 मीटर दूर लड़की का शव पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। 

प्रेमिका का शव देखने के बाद प्रेमी ने लगाई फांसी

परिजनों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। पोस्टमार्टम में यह साफ नहीं हो पाया कि लड़की की मौत किस वजह से हुई इसलिए उसका बिसरा सुरक्षित रख लिया गया। जब शव गांव पहुंचा तो उसे देखकर प्रेमी का दिल टूट गया। इधर लड़की का अंतिम संस्कार हो रहा था। उधर लड़का आम के बाग में फांसी लगाकर खुद की जिंदगी का अंत कर लिया।

लड़के ने लिखा सुसाइड नोट

बताया जा रहा है कि लड़की की जहां मौत हुई थी वहां से कुछ दूर पर एक आम का बाग है। वहीं, सुमित नाम के लड़के ने अंगोछे के सहारे फांसी लगा ली। सुमित के जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें उसने लिखा,'मेरी मां मुझे माफ़ कर देना, हमने अपने हाथ से फांसी लगायी हैं। आप सब लोग हमें माफ कर देना मेरे भाई सचिन मेरे माता-पिता और बहन का ख्याल रखना। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

हालांकि दोनों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिवारवालों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। हर कोई दोनों के ही चर्चे करता नजर आ रहा है। 

और पढ़ें:

विदेश से लौटा पति तो दो बीवियों का शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस का भी हुआ बुरा हाल

'ब्लैक डायरी: शादी होने वाली है, लेकिन मैं वर्जिन नहीं हूं, डर है कि ....

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!