
रिलेशनशिप डेस्क : सोशल मीडिया पर शादी की रस्मों से लेकर विदाई और दूल्हा दुल्हन के कई वीडियो वायरल होते हैं, जो या तो बहुत इमोशनल होते हैं या बहुत मजेदार होते हैं। इन्हें देखना नेटीजंस को बहुत पसंद आता है। इस बीच एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन शादी के बाद अपने ससुराल जा रही है और विदाई के दौरान इतना फूट-फूटकर रोती है कि उसे घरवाले जबरदस्ती कार में बिठा कर विदा कर देते हैं। विदाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं।
विदाई का वायरल वीडियो विदाई
बाबुल का घर छोड़ कर पिया के घर जाना किसी भी लड़की के लिए बहुत इमोशनल पल होता है और विदाई के दौरान सिर्फ दुल्हन या उसके माता-पिता नहीं बल्कि अधिकतर लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं। लेकिन हाल ही में इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम से बने पेज पर विदाई का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दुल्हन विदाई के दौरान फूट-फूट कर रो रही है। ऐसे में आजू-बाजू खड़े लोग भी उसे देखकर अपना माथा पीट रहे हैं। इस बीच घर के दो लोग उसे हाथ और पैर से पकड़कर गाड़ी में बैठाते हुए नजर आ रहे हैं। उसके बैकग्राउंड में गाना भी बज रहा है गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल।
दुल्हन का ड्रामा देख दंग रह गए लोग
सोशल मीडिया पर इस दुल्हन का रोते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक हजारों लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि 'बस ऐसे ही विदाई हमें भी लाइव देखनी है।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'हंसी भी आ रही है और बुरा भी लग रहा है। वैसे गाना तो लेजेंड्री दिया हुआ है, उससे ज्यादा हंसी आ रही है।' तो वहीं कई यूजर्स ने इसपर हंसने वाली इमोजी भी शेयर की। तो कुछ ने इसका मजाक बनाने पर लोगों के ट्रोल भी किया।
68 साल की दादी को हुआ बच्चा, घरवालों के साथ-साथ दुनिया थी हैरान
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.