
रिलेशनशिप डेस्क : शादी के बाद लड़की अपने मायके को छोड़कर ससुराल जाती है ताकि उसे वही प्यार और सम्मान ससुराल में भी मिले जो उसे अपने घर पर मिलता था। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने उसके साथ शर्मनाक हरकत की और यहां उसे 5 घंटे तक अपना वर्जिनिटी टेस्ट देना पड़ा। इसके लिए उसे काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। आइए आज हम आपको बताते हैं इस मामले के बारे में...
क्या है पूरा मामला
दरअसल, यह घटना है चाइना की है, जहां पर एक महिला को कथित तौर पर 5 घंटे तक अपना वर्जिनिटी टेस्ट देना पड़ा। दरअसल पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत में रहने वाली एक लड़की की शादी हाल ही में हुई। इसके बाद वह ससुराल पहुंची तो उसे घर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। इससे पहले एक पुरानी और सेक्सिस्ट प्रथा निभाई गई। जिसमें अपनी वर्जिनिटी साबित करने के लिए इस लड़की को एक टोकरी में 5 घंटे तक बिल्कुल सीधे नंगे पैर खड़े रहना पड़ा।
क्या है यह प्रथा
बताया जा रहा है कि इस तरह से टोकरी में खड़े रहने से दुल्हन का वर्जिनिटी टेस्ट होता है और उसके सारे बुरे काम अच्छे काम में बदल जाते हैं। इतना ही नहीं कहा जाता है कि यह रस्म ससुराल वालों के लिए सौभाग्यशाली साबित होती है और उनका विकास होता है। इसमें दुल्हन को 5 घंटे तक ऐसी टोकरी में नंगे पैर खड़े रहना पड़ता है जिसमें उसका पैर जमीन को ना छुए और वह बिना रुके, बिना बैठे 5 घंटे तक एक ही पोजीशन पर खड़ी रहती है।
लोग कर रहे कड़ी निंदा
सोशल मीडिया पर इस लड़की की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दिख रहा है कि लाल रंग का लिबास पहने एक लड़की टोकरी में खड़ी हुई नजर आ रही है। तस्वीर वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई इसकी कड़ी निंदा कर रहा है तो कोई कह रहा है कि चाइना जैसे देश में भी इस तरह की कुरीतियां आज भी निभाई जाती है। बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है चाइना में कई इलाके आज भी ऐसे हैं जहां दुल्हन को शादी के बाद कई अजीबोगरीब परंपराएं निभानी पड़ती है।
और पढ़ें: 4 बच्चों के पिता का 16 साल की साली पर डोली नीयत, पहले ससुराल भगाया, फिर किया शर्मनाक काम
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.