एक समय में अगर 2 लड़कों से हो जाए प्यार, तो गिल्ट में रहने की बजाए ऐसे करें सिचुएशन को हैंडल

प्यार एक बार नहीं, कई बार हो सकता है...इतना ही नही एक ही वक्त में दो लोगों के लिए एहसास भी जग सकता है। लेकिन कई बार लोग ऐसे सिचुएशन को हैंडल नहीं कर पाते हैं और खुद को दोषी समझने लगते हैं। तो चलिए बताते हैं अगर एक ही वक्त में दो लड़कों के लिए एहसास जाग जाए तो लड़कियों को कैसे इसे हैंडल करना चाहिए।

Nitu Kumari | Published : Dec 4, 2022 1:28 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. 'कुछ-कुछ होता है' में शाहरुख खान (Shah Rukh khan) का डायलॉग याद है ना...प्यार एक बार होता है और शादी भी एक ही बार होता है।  लेकिन बाद में क्या होता है...समझ गए ना। जी हां, प्यार एक ऐसा एहसास है जो वक्त के साथ बदलता रहता है। हो सकता है एक ही वक्त में आपको दो लोगों से मोहब्बत हो जाए। एक रिलेशनशिप में रहते हुए दूसरे लड़के के लिए सोचना शुरू कर दे ऐसा भी होता है। ऐसी स्थिति में लड़कियां कंफ्यूज हो जाती हैं। वो समझ नहीं पाती हैं कि कौन उनका रियल लव है और कौन महज आकर्षण। तो चलिए जानते हैं दो लड़कों को एक साथ लव करने वाली लड़कियों को क्या करना चाहिए।

जो लोग एक ही वक्त में दो रिश्तों में होते हैं उन्हें पोलीयेमरी कहा जाता है। अगर आप भी ऐसी स्थिति का सामना कर रही हैं तो सबसे पहले अकेले बैठिए और इसे लेकर सोच विचार कीजिए। ये समझने की कोशिश कीजिए कि जिसके साथ आप रिश्ते में हैं उसमें ऐसी क्या कमी है जो दूसरे में आपको मिल रही है। कहीं आपके अंदर दूसरे के लिए सिर्फ इसलिए तो नहीं फीलिंग जग रही है कि वो स्मार्ट है। अगर ऐसा है तो फिर स्मार्टनेस नहीं बल्कि वैसे इंसान के साथ आगे बढ़िए जो आपको समझता हो, आप पर विश्वास और टूट कर प्यार करता हो।

डेट करने को लेकर कंफ्यूजन

एक वक्त में दो लड़कों के साथ रहना गलत कहा जा सकता है।  आप एक वक्त में दोनों के साथ डेट करती हैं तो फिर यह चीटिंग की श्रेणी में आएगा। इसलिए ऐसा बिल्कुल भी ना करें। आप दो लोगों को दुखी करेंगी। इसलिए सबसे पहले सोचिए कि आप किसके साथ भविष्य देख सकती हैं। उसके साथ ही कदम आगे बढ़ाइए।

इमोशनल बॉन्डिंग को पहचाने

दो लोगों के लिए एहसास महसूस कर रही हैं। लेकिन मर्यादा यही कहती है कि किसी एक के साथ ही आगे जा सकती हैं। तो भी इमोशनल लगाव को नोटिस करें। देखें की दोनों में कौन आपके साथ इमोशनली अटैच है। कौन आपके इमोशन की कद्र करता है। कौन आपकी खुशियों की ज्यादा परवाह करता है और फिर उसके साथ प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाएं।

दोनों से अलग-अलग करें बातें

दो लोगों से प्यार होना गलत नहीं है। लेकिन समाज हमेशा एक ही रिश्ते के साथ रहने की मंजूरी देती है। ऐसे में आपको दोनों से बात करके एक हमसफर को अपने लिए चुनना है। आप उन्हें बता दें कि आप उनके अलावा किसी और को भी प्यार करती हैं। आपका कन्फेशन आपको इस मुश्किल घड़ी से निकाल लेगा। जो आपको सच्चा प्यार करता होगा वो आपको समझेगा। वो आपको इससे निकलने का हल बताएगा। लेकिन एक ऐसा होगा जो आपके साथ गलत बर्ताव या फिर गलत बातें भी कर सकता है। उनके बर्ताव से आप समझ सकती हैं कि आपको किसके साथ आगे जाना है।

भविष्य की सुरक्षा पर करें गौर

अगर आप डेट को भविष्य बनाना चाहती हैं, यानी शादी तक अपने रिश्ते को ले जाना चाहती हैं। तो फिर देखें कि दोनों में से किसके साथ आपका भविष्य सुरक्षित है। दूसरे एहसास को बस दोस्ती तक ही सीमित रखना बेहतर होगा।

और पढ़ें:

यहां दूल्हे को बेड पर ले जाकर आंटी लेती हैं वर्जिनिटी टेस्ट, तो दुल्हन को सबके सामने करना पड़ता है ये काम

सीढ़ियों से गिरे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, कैंसर समेत इन खतरनाक बीमारियों से रहे हैं जूझ

Share this article
click me!