पति से प्यार भी और आलोचना भी, जानिए कौन हैं शिंजो आबे की पत्नी ?

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें गोली मारी गई। इलाज के दौरान जापान के एक्स पीएम इस दुनिया को छोड़कर चले गए। शिंजो के जाने से उनकी पत्नी अकी आबे अकेली हो गई हैं। आइए जानते हैं अकी आबे कौन है और उनका रिश्ता कैसा था।

Asianet News Hindi | Published : Jul 8, 2022 8:07 AM IST / Updated: Jul 08 2022, 05:29 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (shinzo ambe) की पत्नी अकी आबे (akie abe) पति-पत्नी के रिश्ते एक ऐसी पहचान है जो  बहुत ही कम देखने को मिलता है। कभी रेडियो जॉकी रह चुकीं अकी अपने पति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती है। लेकिन जब वो देखते ही है कि शिंबो आबे यहां गलत है तो उनकी आलोचना करने से पीछे भी नहीं रहती हैं। 

शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं। सोशल मीडिया पर भी वो काफी सक्रिय हैं। अगर इनकी लव स्टोरी की बात करें तो अकी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो से 8 साल छोटी हैं। 22 साल की उम्र में जब वो एक एडवरटाइजिंग फर्म में काम करती थीं उस दौरान शिंजो ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। 

Latest Videos

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस वक्त शिंजो राजनीति में एंट्री ली थी। पहली मुलाकात में अकी को शिंजो काफी पसंद आए थे।युवा शिंजो काफी बातूनी और मजाकिया था जो बात अकी को पसंद आई और एक दूसरे के साथ वक्त बिताने के बाद शादी के लिए उन्होंने हामी भर दी। 1987 में दोनों ने शादी। उनके कोई बच्चे नहीं हैं।

अकी आबे ने किताब में रिलेशनशिप को लेकर किए हैं कई खुलासे

अकी ने अपनी बुक 'आई लिव माई ओन लाइफ' में जिक्र करती हैं कि पहले वो जब शादी के बाद शिंजो के साथ रहने आई थी तो उनकी हर बात में हां में हां मिलाती थी। उन्होंने लिखा है कि जब मुझे पति की कोई नीति सही नहीं लगती थी तब भी जनता के सामने उनका समर्थन करती थी।मुझे ऐसा लगता था कि अगर मैं उनके खिलाफ बोलूंगी तो उनकी छवि पर बुरा असर पड़ेगा। लेकिन बाद में मुझे समझ आया कि मैं सिर्फ शिंजो आबे की पत्नी नहीं अकी आबे भी हूं। मैं अकी आबे बनकर रहना चाहती थी। 

शिंजो आबे की पत्नी है उनकी आलोचक भी

इसके बाद वो सरकार की  नीतियों और फैसलों की खामियों पर खुलकर बोलने लगी। शिंजो आबे के घर में उनका विपक्ष दल मौजूद था। हालांकि यह बात शिंजो को भी बहुत पसंद थी। इतना ही नहीं जापान के लोग भी आकी आबे को बहुत पसंद करते हैं। वाकई रिश्ते का आधार सिर्फ प्यार, भावना नहीं बल्कि तर्क भी होना चाहिए। जहां पति-पत्नी में से कोई भी गलत हो तो बोलने से पहले हिचकिचाना नहीं चाहिए। तर्क करते रहना चाहिए।

रेडियो जॉकी के तौर पर काम कर चुकी हैं अकी आबे

बता दें कि अकी आबे ने 1990 में रेडियो डिस्क जॉकी का काम बी किया। वो ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री में काफी फेमस थी। उन्हें अक्की नाम से पहचाना जाता था। वो टोक्यो में ऑर्गेनिक फार्म चलाती हैं।

और पढ़ें:

मानसून में कर रहे हैं वेकेशन का प्लान, तो इन 5 जगहों पर भूलकर भी ना जाएं

Eid Al-Adha 2022: बकरीद पर लगाए हाथों पर मेहंदी के ये 7 लेटेस्ट डिजाइन

Share this article
click me!

Latest Videos

Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया
कृषि कानून वाले बयान पर कंगना ने लिया यू-टर्न, क्या अब कम होगी बीजेपी की टेंशन? । Kangana Ranaut
आखिर किसके खिलाफ 'युद्ध' शुरू करने जा रही दिल्ली सरकार #Shorts
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया