
रिलेशनशिप डेस्क. अमेरिका में इन दिनों औरतों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। वो सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। शुक्रवार और शनिवार को न्यूयॉर्क की सड़कों पर हजारों प्रदर्शनकारी उतरे और अपने गुस्से का इजहार किया। ये प्रदर्शन नए गर्भपात कानून को लेकर है। महिलाओं का कहना है कि जब तक हमारे पास गर्भपात का अधिकार नहीं है तब तक कोई सेक्स नहीं। सेक्स स्ट्राइक का आह्वान सोशल मीडिया पर भी तेजी से फैल रहा है। #SexStrike ट्रेंड कर रहा है।
दरअसल, अमेरिका में गर्भपात का कानून में बदलाव लगाया गया है। हाल ही में वहां के सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने अबॉर्शन को कानूनी तौर पर मंजूरी देने वाले करीब 50 साल पुराने ऐतिहासिक फैसले को पलट दिया है। रो बनाम वेड फैसले को पलटने के बाद यहां की महिलाओं में गर्भपात के हक का कानूनी दर्जा खत्म हो जाएगा। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि देश का संविधान गर्भपात का अधिकार नहीं देता है।
अनचाही गर्भवास्था का जोखिम नहीं उठाना चाहती महिलाएं
वहीं, इस फैसले के बाद कई लोगों में नाराजगी है। महिलाएं गर्भपात के अधिकार की मांग कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि अनचाही गर्भावस्था का जोखिम नहीं उठा सकते हैं। इसलिए हम किसी भी पुरुष के साथ यौन संबंध नहीं रखेंगे। चाहे वो हमारा पति ही क्यों ना हो। जब तक की हम गर्भवती होने का फैसला खुद नहीं करते हैं।
फैसले को वापस लेने की मांग
महिलाओं की मांग है कि 1973 के रो बनाम वेड के फैसले को बनाए रखा जाना चाहिए। 1973 के फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि गर्भ रखने या न रखने का फैसला करना औरतों का अधिकार है। बता दें कि अमेरिका में रिलेशनशिप को लेकर लोग काफी खुले हुए हैं। ऐसे में उनके लिए ये कानून भारी पड़ सकता है। जिसे लेकर ये विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
और पढ़ें:
खतरनाक हनीमून: 45 डिग्री तापमान में कपल ने मनाया Honeymoon, हर कदम पर था मौत का साया!
कद्दू के बीज के 4 फायदे जान हो जाएंगे हैरान, आज से ही डायट में करेंगे शामिल
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.