क्यों शादी से कतराती हैं लड़कियां, जानें ये 5 कारण

आजकल यह ट्रेंड देखने में आ रहा है कि लड़कियां रिलेशनशिप तो जरूर रखती हैं, लेकिन जब बात शादी की आती है तो वे इससे कतराने लगती हैं। दरअसल, लाइफस्टाइल के साथ ही लोगों के सोच में तेजी से बदलाव आ रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 28, 2019 8:11 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल यह ट्रेंड देखने में आ रहा है कि लड़कियां रिलेशनशिप तो जरूर रखती हैं, लेकिन जब बात शादी की आती है तो वे इससे कतराने लगती हैं। दरअसल, लाइफस्टाइल के साथ ही लोगों के सोच में तेजी से बदलाव आ रहा है। अब ज्यादातर लड़कियां शादी को जरूरी नहीं समझती हैं। आम तौर पर महानगरों में रहने वाली मिडल क्लास की लड़कियां जो उंची शिक्षा हासिल करने के बाद अच्छा-खासा करियर अपना लेती हैं, शादी जैसे रिश्ते से दूर भागती हैं। उन्हें लगता है कि अच्छी लाइफ जीने के लिए शादी करना कतई जरूरी नहीं है। कई बार जब लड़कियों की सोच में बदलाव आता है, उनकी उम्र इतनी ज्यादा हो जाती है कि उनसे शादी करने के लिए कोई राजी नहीं होता। शादी का एक प्रमुख उद्देश्य संतान की प्राप्ति है। जब लड़कियां मां बनने की उम्र पार कर जाती हैं तो आजीवन अविवाहित रहना उनकी मजबूरी भी हो जाती है। जानते हैं, किन कारणों से लड़कियां शादी करने से कतराती हैं।

1. बंधन में नहीं रहना चाहतीं
कुछ लड़कियां काफी आजाद ख्यालों की होती हैं। ऊंची शिक्षा हासिल करने के बाद अच्छी जॉब करने पर वे खुद को काफी सिक्योर फील करती हैं और किसी तरह के बंधन में रहना पसंद नहीं करतीं। उन्हें लगता है कि शादी के बाद जीवन भर उन्हें एक ही शख्स के साथ बंध कर रहना होगा। साथ ही, उसके परिवार वालों की दखलंदाजी उसकी लाइफ में होगी। इस वजह से भी वे सिंगल रहने का ही फैसला कर लेती हैं।

2. जिम्मेदारी नहीं लेना चाहतीं
शादी का मतलब होता है कई जिम्मेदारियों को निभाना। मिडल क्लास की उच्च शिक्षा प्राप्त और नौकरी करने वाली लड़कियां जिम्मेदारी के नाम से ही डर जाती हैं। उन्हें पता होता है कि शादी के बाद उसे पति के साथ सास-ससुर और बाद में बच्चों की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी। ये लड़कियां बिंदास और मौज-मजे वाली लाइफ जीना चाहती हैं, इसलिए भी शादी जैसे रिश्ते में बंधना नहीं चाहतीं।

3. पैसे का बंटवारा
कुछ लड़कियां सोचती हैं कि सिंगल रहते हुए जो वह कमा रही हैं, सब पर सिर्फ उसका ही हक है। वह जैसे चाहे, उन पैसों को खर्च करे। उन लड़कियों को यह महसूस होता है कि जब उनकी शादी होगी तो उनकी कमाई पर कहीं उनका पति अधिकार न कर ले, या उसके हिसाब से उसे अपने खर्चे न करने पड़ें। यह भी एक कारण है, जिसके चलते लड़कियां शादी से कतराती हैं। 

4. प्रेमी से विवाह नहीं होने पर
कुछ लड़कियां जिससे प्रेम करती हैं, उससे किसी भी कीमत पर शादी करना चाहती हैं। अगर किसी वजह से लड़की या लड़के के घर वाले शादी करने को राजी नहीं होते और अपनी पसंद लड़की पर थोपना चाहते हैं, तो इल हाल में भी कई लड़कियां शादी करने से इनकार कर देती हैं। ऐसी लड़कियां बहुत ही भावुक और प्रेम में समर्पित होती हैं। ये कभी शादी नहीं करतीं और अपने प्रेमी की याद में पूरा जीवन गुजार देती हैं।

5. एक पार्टनर के साथ हमेशा नहीं रह सकतीं
मिडल क्लास की कुछ लड़कियों में यह भी देखा गया है कि वे किसी एक लड़के साथ पूरी जिंदगी बिताने की कल्पना तक नहीं कर सकतीं। यह उन्हें बोरिंग लगता है। ऐसी लड़कियां समय-समय पर अपने पार्टनर बदलती रहती हैं और रोमांस के नए-नए अनुभव हासिल करती रहती हैं। ऐसी लड़कियां रिलेशनशिप में या तो बहुत जल्दी ब्रेकअप करती हैं या एक साथ कई बॉयफ्रेंड मैनेज करती हैं। जाहिर है, ऐसी लड़कियों के लिए शादी जैसा रिश्ता पूरी तरह गैरजरूरी होता है।       
 

Share this article
click me!