ब्लैक डायरी: साली के साथ पति को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी पत्नी, टूटा भरोसा और...

साली और जीजा का संबंध वैसे तो हंसी मजाक का होता है। लेकिन कभी-कभी दोनों इस रिश्ते की मर्यादा लांघ जाते हैं। जिसका असर उस महिला पर होता है जो दोनों से जुड़ी हुई होती है। वो ना तो जीवन भर अपने पति पर विश्वास कर पाती है और ना ही बहन पर भरोसा।

Nitu Kumari | Published : Sep 4, 2022 1:31 PM IST / Updated: Sep 04 2022, 07:02 PM IST

ब्लैक डायरी: पति और पत्नी के बीच जब वो आ जाती है तो रिश्ते की तस्वीर ही पूरी तरह बदल जाती है। पत्नी का पति पर से भरोसा टूट जाता है। रुहानी (काल्पनिक नाम) भी पिछले तीन सालों से अपने पति पर भरोसा करने की कोशिश कर रही है पर उससे हो नहीं पा रहा है। अपनी बहन और पति से धोखा खाई रुहानी एक्सपर्ट से जानना चाहती हैं कि कैसे वो अपने पति पर फिर से भरोसा करें जिसने साली के साथ मिलकर उसे धोखा दिया है।

रुहानी बताती है कि उनकी शादी को 20 साल हो चुके हैं। दो बच्चे भी हैं। गृहस्थ की गाड़ी अच्छे से चल रही थी। ऋतिक (काल्पनिक नाम) मुझसे प्यार भी करते थे। एक दिन मेरी सौतेली बहन हमारे पास रहने आ गई। क्योंकि उसके पति ने घर से निकाल दिया था। हमने उसे पनाह दी। हमने उससे कहा कि 
वह तब तक रह सकती है जब तक वह अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो जाती।

शुरुआत में, सब कुछ ठीक रहा और उसके साथ रहना बहुत प्यारा था। लेकिन बाद में रुहानी ने देखा कि ऋतिक उसके लिए गिफ्ट खरीद रहे हैं और पैसे भी दे रहे हैं। उस वक्त उसे कुछ भी नहीं लगा कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। एक दिन जब रुहानी बाजार से घर लौटी तो अंदर का नाजारा देखकर दंग रह गई। ऋतिक और उसकी बहन एक दूसरे को चूम रहे थे। 

रुहानी ये देखकर घबरा गई और अपने दोस्त के घर चली गई। इसके बाद ऋतिक ने उसे फोन करके सॉरी बोला और उसे घर आने के लिए कहा। तब तक उसकी बहन भी घर छोड़कर चली गई थी। रुहानी घर तो वापस आ गई। लेकिन वो तीन साल हो गए हैं ऋतिक से पति-पत्नी वाला रिश्ता कायम नहीं कर पाई है। उसे ऋतिक पर भरोसा नहीं हो पाता है। उसे लगता है कि वहीं गलत था। उसी ने बहन को बहकाया होगा। उसे मन में अभी भी मेरी बहन के लिए भावनाएं होंगी। हालांकि वो कई बार मुझे बोल चुके हैं कि मैं प्यार बस तुमसे करता हूं। उस वक्त बहक गया था। कई बार सॉरी भी बोल चुके हैं। लेकिन वो चाहकर भी उसपर भरोसा नहीं कर पा रही हैं।

एक्सपर्ट की राय-जिन दो लोगों को पर आपको इतना भरोसा था उन्होंने ही आपको धोखा दिया। अक्सर देखा जाता है कि पति के कदम बहक जाते हैं। लेकिन अगर इन तीन सालों में उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है तो आपको एक मौका उन्हें देना चाहिए। आपके पति ने आपको बताया भी है कि वो प्यार बस आप से करते हैं। उन्होंने आपको चुना है। अगर फिर भी आप खुद की अनसुलझी भावनाओं  से निपट नहीं पा रही हैं तो किसी काउंसलर की मदद लीजिए।  वो आपको इससे बाहर निकलने में मदद कर सकते हैं।

(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )

और पढ़ें:

सुहागरात पर दुल्हन नहीं साबित कर पाई खुद को वर्जिन, तो पति और पंचायत ने मिलकर किया ये शर्मनाक काम

शादीशुदा प्रेमिका ने बातचीत करने से किया इंकार, तो प्रेमी ने 'डर्टी गेम' की रची साजिश

Share this article
click me!