
रिलेशनशिप डेस्क. प्यार में जब कोई होता है तो उसके अंदर समर्पण का भाव आ जाता है। वो अपने साथी की खुशी के लिए कुछ भी कर गुजरता है। लेकिन कभी-कभी लोग आकर्षण को, वासना को प्यार का नाम दे बैठते हैं। जब पार्टनर साथ छोड़कर चला जाता है तो उसके बाद वो बदला लेने पर उतारू हो जाते हैं। यूपी के आजमगढ़ में भी प्यार के नाम पर एक युवक डर्टी गेम की साजिश रची।
आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का कहने वाला संदीप दूसरे समुदाय की लड़की से प्यार करने का दावा करता था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। इस बीच लड़की की शादी हो गई। शादी के बाद भी वो लड़की पर बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। लेकिन लड़की इस रिश्ते से निकल चुकी थी। उसने फोन करने से मना कर दिया। जिस पर संदीप के ऊपर हैवानियत छा गई। उसने प्रेमिका को साजिश में फंसाने की धमकी दी।
घरवालों को भेजने लगा धमकी भरा मैसेज
इसके बाद वो अपने दोस्त के साथ मिलकर एक योजना बनाया। उसने खुद के अपहरण और मर्डर की प्लानिंग की। इसके तहत वो घर से भाग गया। फिर मुंबई अपने दोस्त बलराम के पास जाकर रहने लगा। उसने वहां एक नया सिम खरीदा और अपने भाई को डराने-धमकाने वाला मैसेज भेजना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसने अपने खून के सने हाथ की एक तस्वीर भी भेज दी। इसे देखकर उसके परिजन डर गए। उन्हें लगा कि उनका लड़का किसी मुसीबत में हैं।
प्रेमी और दोस्त पहुंचे सलाखों के पीछे
लड़के के मां ने अनहोनी के डर से प्रेमिका और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मुंबई से वापस लौटे संदीप और उसके दोस्त बलराम को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल दो समुदाय से जुड़ा मामला होने की वजह से पुलिस अलर्ट हो गई थी। उसने इस मामले की तुरंत जांच की और पूरी साजिश का पर्दाफाश किया।
और पढ़ें:
ब्वॉयफ्रेंड से TV एंकर रचाने जा रही थी शादी, दुल्हन बनने से पहले इस वजह से खुद की ले ली जान
पति के साथ गंगा नहाने निकली पत्नी रास्ते में बन गई किलर, पूरा मामला जान दहल जाएंगे आप
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.