ब्वॉयफ्रेंड से TV एंकर रचाने जा रही थी शादी, दुल्हन बनने से पहले इस वजह से खुद की ले ली जान

Published : Sep 04, 2022, 02:51 PM ISTUpdated : Sep 04, 2022, 02:54 PM IST
ब्वॉयफ्रेंड से TV एंकर रचाने जा रही थी शादी, दुल्हन बनने से पहले इस वजह से खुद की ले ली जान

सार

अमेरिकी न्यूज एंकर नीना पचोलके इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने सुसाइड करके अपने परिवार और ब्वॉयफ्रेंड को जीवन भर का ग़म दे दिया। कुछ दिन बाद वो अपने राजकुमार के साथ शादी करने वाली थीं। 

रिलेशनशिप डेस्क. अमेरिकी न्यूज एंकर ने सुसाइड करके सबको हैरान कर दिया है। सात हफ्ते बाद उनकी शादी होने वाली थी। 27 साल के एंकर नीना पचोलके का शव विस्कॉन्सिन के विसाउ स्थित फ्लैट पर मिला। नीना पचोलके वहां अपने मंगेतर के साथ पिछले दो साल से रह रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने  कहा कि दरवाजा खटखटाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। जहां नीना पचोलके मृत पाई गईं। उनकी मौत आत्महत्या के कारण हुई हैं। 

साल 2020 में दोनों की हुई थी मुलाकात

नीना और उनकी मंगेतर काइल हासे ( Kyle Haase) दो साल तक साथ रह रहे थे। वो नवंबर 2020 में एक फ्यूनरल में मिले थे। 12 अक्टूबर को मेक्सिको के प्लाया डेल कारमेन में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले थे। दोनों गर्मियों में ही शादी करने वाले थे। लेकिन तारीख आगे बढ़ा दी। काइल ने 9 मई को नीना से सगाई की थी।

मानसिक बीमारी की शिकार थी नीना

नीना ने आखिर क्यों सुसाइड की इसके पीछे की वजह उनकी फैमिली ने बताया। दरअसल वो काफी वक्त से मेंटल इश्यू से गुजर रही थी। उनका ट्रीटमेंट चल रहा था।नीना की मां लॉरी पचोल्के ने बताया कि वो इलाज करवा रही थी। उसके पास बहुत सारे लोग थे बात करने के लिए। लेकिन वो अपनी बीमारी के बारे में किसी को बताना नहीं चाहती थी।

टीवी एंकर के सुसाइड की वजह से उनके चाहनेवालों में गम का माहौल है। उनके दोस्तों का कहना है कि वो जिंदादिल इंसान थी। उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता था कि वो मानसिक बीमारी से जूझ रही हैं। बता दें कि दुनिया भर में हर साल 70 लाख लोग आत्महत्या करते हैं। सुसाइड के 90 प्रतिशत मामले मानसिक बीमारी के चलते होते हैं।

इसे भी पढ़ें:

8 साल के बच्चे ने बचाई मां की जान, 5 साल के भाई का भी रखा ख्याल, बहादुरी की कहानी जान दंग रह जाएंगे आप

पति के साथ गंगा नहाने निकली पत्नी रास्ते में बन गई किलर, पूरा मामला जान दहल जाएंगे आप

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!