
रिलेशनशिप डेस्क.बड़े अरमानों से उसके घरवालों ने बेटी का विवाह कराया होगा। वो भी हजारों सपने लेकर ससुराल पहुंची होगी। लेकिन महज चंद दिनों में ना सिर्फ उसके सारे सपने टूट गए, बल्कि पति के हाथों ऐसा जुर्म उसे सहना जिसकी कल्पना करते ही रूह कांप जाए। भोपाल की रहने वाली 21 साल की लड़की की शादी मोहम्मद अम्मार से हुई थी। बीकानेर में उसका पति एक फाइव स्टार होटल में मैनेजर के पद पर काम करता था। वो हाईप्रोफाइल लाइफ जीता था।
महिला ने बताया कि कैसे उसका पति 50 लाख रुपए बतौर दहेज मांगा करता था। इसके लिए उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करता था। इतना ही नहीं वो हाईप्रोफाइल लोगों के एक घिनौने खेल में भी शामिल था। वो वाइफ स्वैपिंग (wife swapping) करता था। वो बताती हैं कि मोहम्मद अम्मार पैसों की मांग को लेकर हमेशा अननैचुरल सेक्स करता था। इसके साथ ही कहता था कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो ऐसे ही प्रताड़ित करता रहूंगा।
वाइफ स्वैपिंग का खेलता था गेम
थाने में मामला दर्ज कराते वक्त महिला इतनी दर्द में थी कि वो रो रही थी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंख भी भर आई। पीड़िता आगे बताती है कि पति उसपर वाइफ स्वैपिंग गेम का हिस्सा बनने के लिए दबाव बना रहा था। वह इनकार करती थी तब उसे गंवार बोलता था और कहता था कि मैं नए जनरेशन का लड़का हूं। इतना ही नहीं उसका पति बायोसेक्सुअल भी था। वो लड़कियों के साथ-साथ लड़को से भी रिश्ता रखता था। पीड़िता की मानें तो वो कहता था कि मैं पति-पत्नी एक्सचेंज पार्टी भी करना चाहता हूं।
महिला थाने में शिकायत दर्ज
पति की बेरहमी और घिनौने काम से परेशान महिला बीमारी का बहाना बनाकर मायके (भोपाल) आ गई। यहां उसने परिजनों की मदद से महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना की प्रभारी ने बताया कि धारा 377, 498A, 322, 506, 34, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द ही बीकानेर जाएगी और उसे गिरफ्तार करेगी।
क्या होता है वाइफ स्वैपिंग
वाइफ स्वैपिंग में बीवियों की अदला-बदली होती है। पार्टी में मर्द एक दूसरे की पत्नी को बदलते हैं और उसके साथ सेक्सुअल रिलेशनशिप बनाते हैं। बीवियों को टेम्परेरी यानी 1 रात या फिर कुछ रातों के लिए अदला-बदली किया जाता है। विदेशों में यह घिनौना गेम धड़ल्ले से होता है।
और पढ़ें:
दादा की उम्र वाले शख्स के साथ डेट कर रही हसीन लड़की को मिली वार्निंग, कर रही थी ये 'गंदा काम'!
पति का जिसके साथ चल रहा था चक्कर, उसके शौहर के साथ मेरा हुआ हुकअप, पढ़ें Shocking लव स्टोरी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.