
रिलेशनशिप डेस्क. एक महिला पति से तलाक लेने के बाद बहुत खुश थी। इस खुशी में उसने घर पर 'बैचलर पार्टी' का आयोजन किया। जिसमें उसने कुछ दोस्तों को बुलाया। इतना ही नहीं दोस्तों को सर्व करने के लिए एक वेटर को हायर किया। उसे उम्मीद नहीं थी कि वेटर के साथ वो जिंदगी के खूबसूरत पल बिताने वाली हैं। ये कहानी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहने वाली गैब्रिएला लैंडोल्फी (Gabriella Landolfi) की है।
तलाक के बाद खुद को आजाद महूसस करने वाली गैब्रिएला को नहीं पता था कि बहुत जल्द ही उसकी जिंदगी में दूसरा शख्स आने वाला है। तलाक की पार्टी में जिस वेटर को हायर की है वहीं आगे चलकर उसका जीवन साथी बन जाएगा। गैब्रिएला खुद अपनी खूबसूरत लव स्टोरी को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि तलाक मिलने की खुशी में उन्होंने घर पर एक छोटी सी पार्टी रखी थी।
ऐसे शुरु हुई लव स्टोरी
जिसमें कुछ करीबी दोस्तों को बुलाया था। पार्टी में खाना सर्व करने के लिए एक वेटर को हायर किया था। 28 साल का वेटर जॉन लैंडाल्फी पार्टी में टॉपलेस होकर गया था। पार्टी खत्म होने के अगले दिन जब गैब्रिएला सो के उठी तो उसके मोबाइल पर मैसेज आया था। जिसमें लिखा था,'पार्टी के बाद आप ठीक हैं?' इसके बाद महिला ने उसे भेजनेवाले का नाम पूछा तो पता चला कि वो वेटर है जिसे उसने हायर किया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का दौर शुरू हो गया।
गैब्रिएला ने SWNS को बताया, 'मैंने अपनी तलाक पार्टी के लिए किराए पर हायर किए टॉपलेस वेटर के साथ रिश्ते में आने की उम्मीद नहीं की थी। शादी की बात तो दूर की थी। लेकिन जब मैं उससे बातचीत शुरू की तो पाई कि वो कितना अद्भुत लड़का है। अब मेरे पास सबसे सुंदर परिवार है।
इसे भी पढ़ें:ब्रेस्ट के नीचे गुदवाया कैदी के नाम का टैटू, 33 साल की मॉडल जेल के अंदर ब्वॉयफ्रेंड के साथ करेगी ये काम
साल 2020 में दोनों ने कर ली शादी
दोनों के बीच रोमांस मार्च 2019 में शुरू हुआ।जॉन अप्रैल 2019 में गैब्रिएला के साथ रहने लगा और इस जोड़ी ने आधिकारिक रूप से डेटिंग शुरू कर दी। साल 2020 में दोनों ने शादी करके एक नई दुनिया बसा ली। जॉन के पिछले रिश्ते से एक बेटी है और अगस्त 2020 में गैब्रिएला के गर्भवती होने पर वह रोमांचित था। लेकिन गैब्रिएला को पीसीओएस है, जो गर्भावस्था को प्रभावित कर सकती है। दोनों का यह बच्चा नहीं रह पाया।
बच्चों के साथ जी रहे खूबसूरत जिंदगी
लेकिन दोनों ने मिलकर उस मुश्किल वक्त का सामना किया। जुलाई 2021 में इनके घर फिर खुशियां आईं। ग्रैबिएला ने अपने बच्चे मोटेओ का स्वागत किया। दोनों अपने बच्चों के साथ खूबसूरत लाइफ जी रहे हैं।
और पढ़ें:
पत्नी ने खौलते तेजाब में मिर्च मिलाकर पति से लिया ऐसा बदला, सुनकर रूह कांप उठेगी
बेटी पर भारी मां की खूबसूरती, लड़की को छोड़कर मम्मी के आशिक हो जाते हैं लड़के
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.