एक ही दिन दो लड़कों के साथ किया सेक्स 9 महीने बाद दोनों के बच्चों की एक साथ बनी मां

Published : Sep 10, 2022, 02:13 PM IST
एक ही दिन दो लड़कों के साथ किया सेक्स 9 महीने बाद दोनों के बच्चों की एक साथ बनी मां

सार

ब्राजील की एक 19 साल की महिला ने एक ही दिन दो पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाया और इसके नौ महीने बाद जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। 

रिलेशनशिप डेस्क : अक्सर आपने कई महिलाओं को जुड़वा बच्चों को जन्म देते हुए देखा होगा? लेकिन अगर हम कहे कि एक महिला ऐसी है जिसने जुड़वा बच्चों को तो जन्म दिया लेकिन यह जुड़वा बच्चे उन्हें दो अलग-अलग आदमियों के साथ हुए है। जी हां, हैरान कर देने वाला यह मामला हाल ही में पुर्तगाल से सामने आया है, जहां एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म तो दिया लेकिन जब 8 महीने बाद उनका डीएनए टेस्ट हुआ तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दरअसल, यह दोनों बच्चे दो अलग-अलग आदमियों से पैदा हुए हैं। आइए आपको बताते हैं इस अजीबोगरीब घटना के बारे में...

क्या है पूरा मामला 
19 वर्षीय महिला जो पुर्तगाल के गोयस राज्य के मिनिरोस शहर में रहती हैं। उन्होंने लगभग डेढ़ साल पहले जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। जब उसके दोनों बच्चे 8 महीने के हो गए तो उन्होंने दोनों बच्चों का डीएनए टेस्ट कराया और इसके बाद उनकी आंखें खुली की खुली रह गई। दरअसल, महिला ने दावा किया कि वह दो अलग-अलग पुरुषों के बच्चों की मां एक साथ बनी है। जब उसे पता चला कि उसके बच्चे दो अलग-अलग आदमियों से हैं, तो उसने कहा "मुझे नहीं पता था कि ऐसा हो सकता है।"

एक ही दिन 2 आदमियों के साथ किया था सेक्स 
19 वर्षीय यह महिला बताती है कि मुझे याद है कि मैंने एक ही दिन 2 आदमियों के साथ यौन संबंध बनाया था। मैंने नहीं सोचा था कि कभी ऐसा हो सकता है कि एक ही दिन सेक्स करने से मुझे दो अलग-अलग आदमियों से 2 बच्चे पैदा होंगे। हालांकि, बर्थ सर्टिफिकेट में दोनों बच्चों के पिता का नाम एक ही लिखा है और वही दोनों बच्चों की देखभाल करते हैं। दोनों बच्चों की शक्ल भी आपस में मिलती है, लेकिन इनके बायोलॉजिकल फादर अलग-अलग हैं।

क्या कहते हैं डॉक्टर 
इस अनोखे मामले पर डॉक्टर्स का कहना है कि यह बहुत रेयर केस है। अब तक दुनिया में ऐसे केवल 20 ही मामले सामने आए हैं, जहां जुड़वा बच्चों के पिता अलग-अलग होते हैं। इस कंडीशन को मेडिकल लैंग्वेज में heteroparental superfecundation कहा जाता है। ऐसा तब होता है जब पीरियड्स के बाद एक ही मां के दो अंडे अलग-अलग पुरुषों से फर्टिलाइज हो जाते हैं। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है, लेकिन इस महिला के केस में ऐसा हुआ और दोनों बच्चे स्वस्थ है उनकी नॉर्मल डिलीवरी हुई और दोनों की उम्र 1 साल 4 महीने हो चुकी है।

और पढ़ें: बनी रहेगी हमेशा जवानी, अगर हर दिन करते हैं ये 5 तरह के वॉक

प्रेग्नेंसी के दौरान टेंशन से बच्चे पर खतरनाक असर, अमेरिकी रिसर्च में डराने वाला खुलासा

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

"कम कमाने वाले लड़के से शादी करोगी?" लड़की के जवाब पर गुरुजी भी मुस्करा दिए
Relationship Tips: महिलाएं रिश्ते में आखिर क्या चाहती हैं? एक्सपर्ट ने बताए 5 ऐसे राज