
रिलेशनशिप डेस्क.शादी के बाद पति-पत्नी दोनों नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं। एक साथ रहकर नई दुनिया बनाते हैं। लेकिन पिछले पांच साल से ये कपल एक दूसरे से मिलने को तड़प रहे हैं। लेकिन सरकार की पॉलिसी इन्हें मिलने से रोक रही है। ये कहानी सराह और ओलिमी शोलागबेड (Sarah and Oluyemi Sholagbade) की है। दोनों की उम्र 35 साल है और सराह ब्रिटेन की नागरिक है। जबकि ओलिमी नाइजीरिया के हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि दोनों के बीच इतनी दूरी तो प्यार और शादी कैसे हुई। दरअसल, दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई। दरअसल, सराह ने फेसबुक पर एक नस्लभेद पर आधारित वीडियो शेयर किया था। जिसपर ओलिमी ने कमेंट किया था।इसके बाद ओलिमी ने उन्हें मैसेज किया। बात साल 2015 की है। फिर दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से बात करने लगे। दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया। इधर सराह का साथ पाने के लिए ओलिमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ दिया।
बातचीत का सिलसिला एक साल तक चला। इसके बाद अप्रैल 2016 में सराह नाइजीरिया आई और ओलिमी से पहली बार मिली। यहां वो अपने प्रेमी के साथ तीन हफ्ता गुजारने के बाद उसके परिवार और रिश्तेदार की मौजूदगी में शादी कर ली। हालांकि इस दौरान लड़की ने अपनी फैमिली को कोई जानकारी नहीं दी। वो जब वापस ब्रिटेन लौटी तब परिवार को बताया। वो इसे लेकर हैरान हुए लेकिन इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया।
अब कहानी में पेंच यहां से शुरू होती है। दरअसल, ओलिमी ब्रिटेन के वीजा के लिए ट्राय किया ताकि वो अपनी पत्नी के साथ रह सके। लेकिन उसके वीजा एप्लीकेशन को ब्लॉक कर दिया गया है। मार्च 2017 से दोनों एक दूसरे को नहीं देख पाए हैं। शादी के बाद सराह एक दो बार नाइजीरिया गई थी। सराह ने पहली बार ओलिमी के लिए साल 2016 में ब्रिटेन के वीजा अप्लाई किया था। लेकिन यह वीजा यह कहकर खारिज कर दिया गया कि उसके पास इतने पैसे न हीं है कि वो ओलिमी को सपोर्ट कर सकेंगी।
इसके बाद साल 2017 में उन्होंने फिर से वीजा के लिए अप्लाई किया। सराह ने बताया कि दूसरी बार एप्लीकेशन में मौजूद सवाल 'क्या वीजा के लिए पहले भी आवेदन किया गया है' पर 'NO' टिक कर दिया था। जिसकी वजह से उनके एप्लीकेशन को खारिज कर दिया गया।
सराह ने इस फैसले के खिलाफ अपील भी की। लेकिन वहां भी निराशा हाथ लगी। दोनों कानूनी सलाह पर भी अभी तक साढ़े 4 लाख रुपए खर्च कर चुके हैं। ताकि ब्रिटेन सरकार के फैसले के खिलाफ अपील कर कर सकें। सराह बताती हैं कि अब हमें यह समझ नहीं आता है कि यहां से कहां जाना है। हमारे लिए चीजें आसान नहीं हैं। हम दोनों एक दूसरे से सोशल मीडिया के जरिए कनेक्ट रहते हैं।लेकिन एक दूसरे से मिले नहीं। क्योंकि हमें वकील को पैसे देने होते हैं इसलिए एक दूसरे से मिलने के लिए टिकट पर पैसे नहीं खर्च कर पाते हैं।
और पढ़ें:
बिना कपड़ों के मनाना है हनीमून, तो दुनिया के इन 8 जगहों पर नैकेड रहने की है आजादी
14 साल की इस लड़की को है पानी से एलर्जी, नहाना तो दूर आंसू और पसीना बहाना भी है मना
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.