राजू श्रीवास्तव की लव स्टोरी नहीं थी किसी फिल्मी कहानी से कम, एकतरफा प्यार और 12 साल का इंतजार

Published : Sep 21, 2022, 11:59 AM ISTUpdated : Sep 21, 2022, 12:41 PM IST
राजू श्रीवास्तव की लव स्टोरी नहीं थी किसी फिल्मी कहानी से कम, एकतरफा प्यार और 12 साल का इंतजार

सार

राजू श्रीवास्तव हमारे बीच नहीं रहे। 58 साल की उम्र में वो इस दुनिया को अलविदा कह गए। बात अगर उनके निजी जिंदगी की करें तो वो अपने पीछे पत्नी, बेटी अंतरा और बेटे आयुष्मान को छोड़कर गए हैं। मशहूर कॉमेडियन की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आइए जानते हैं राजू श्रीवास्तव और शिखा के प्रेम की कहानी।

रिलेशनशिप डेस्क. कॉमेडिनय राजू श्रीवास्तव(raju shrivastav) इस दुनिया में नहीं रहे। सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव की जिंदगी काफी दिलचस्प रही। उनकी पत्नी शिखा संग लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। पहले तो एकतरफा प्यार और इसके बाद 12 साल का इंतजार, लेकिन तमाम मुश्किलों के बाद भी वो अपने प्यार शिखा को अपना बना लिए। 

राजू श्रीवास्तव को अपनी लेडी लव भाई की शादी में मिली थी। राजू अपने बड़े भाई की शादी में फतेहपुर गए थे। वहां पर उन्होंने पहली बार शिखा को देखा था। देखते ही वो उन्हें दिल दे बैठे थे। उन्होंने उसी वक्त यह तय कर लिया था कि शादी तो वो उसी लड़की से करेंगे नहीं तो किसी से नहीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो शिखा को देखने के बाद उसके बारे में जानने को बेचैन हो गए थे। वो धीरे-धीरे उसके बारे में सबकुछ पता कर लिए। उन्हें पता चला कि शिखा उनकी भाभी के चाचा की बेटी हैं। वो इटावा में रहती थी। 

शिखा के भाई को पहले राजू श्रीवास्तव ने किया इंप्रेस

शिखा को देखने के लिए राजू श्रीवास्तव ने पहले उनके भाइयों से दोस्ती की और वहां आने-जाने लगे। लेकिन वो अपने प्यार का इजहार करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। करियर को बनाने के लिए राजू 1982 में मुंबई आ गए। यहां वो करियर बनाने लगे लेकिन शिखा उनके दिल में हमेशा बनी रहीं। जब वो सफलता की तरफ आगे बढ़े तो शादी को लेकर सोचने लगे। हालांकि दोनों के बीच लेटर से संवाद बना था, लेकिन राजू कभी भी प्यार को जाहिर नहीं कर पाए। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार को रिश्ता भेजने के लिए कहा।

1993 में राजू और शिखा हुए एक

शिखा के घर रिश्ता जाने के बाद उनकी फैमिली ने राजू के बारे में जाना। उनके भाई मुंबई के मलाड में राजू के घर आए। उन्होंने उनका रहन सहन जाना। इनकम के बारे में पूछा। जब वो पूरी तरह तसल्ली कर लिए तो फिर इस शादी के लिए रजामंदी दे दी। 1993 में राजू श्रीवास्तव की शादी शिखा से हो गई। उनका एक तरफा प्यार पूरा हो गया था। एक दो साल नहीं बल्कि 12 साल का इंतजार शिखा को पाने के लिए राजू श्रीवास्तव को करना पड़ा था। उनके दो बच्चे अंतरा और आयुष्मान हुए।

और पढ़ें:

4 बच्चों की मां ने पब्लिक प्लेस पर किया SEX, इस अश्लीलता के गवाह बने हजारों लोग

सावधान! कोरोना आपके दिल को बना रहा है शिकार, रिसर्च में खुलासा...डॉक्टर ने चेताया

किडनी के स्टोन से पाना है छुटकारा, तो पार्टनर के साथ करें ज्यादा SEX, डॉक्टर का खुलासा

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!