बेटी का बाप कोई और...महिला बोली-पति के अलावा नहीं बनाया किसी से संबंध, फिर ये कैसे हो गया

Published : Jul 17, 2022, 02:08 PM IST
बेटी का बाप कोई और...महिला बोली-पति के अलावा नहीं बनाया किसी से संबंध, फिर ये कैसे हो गया

सार

कभी-कभी रिश्ते इतने उलझ जाते हैं कि उसे सुलझाना मुश्किल हो जाता है। एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उसका कहना है कि उसने कभी अपने पति को धोखा नहीं दिया है। लेकिन पता नहीं कैसे उसकी बेटी का बाप वो नहीं है।आइए जानते हैं पूरी कहानी।

रिलेशनशिप डेस्क. जब रिश्तों की बात आती है, तो विश्वास खो जाने के बाद वापस जीतना बहुत मुश्किल होता है। और विश्वास के बिना रिश्ता बचता नही हैं वो टूट ही जाता है। एक महिला इसी दौर से गुजर रही है। इंग्लैंड की रहने वाली महिला का कहना है कि उसने अपने पति से कभी बेवफाई नहीं कि। लेकिन टेस्ट में वो उसके बेटी का बाप नहीं निकला। जिसके बाद वो उससे दूर हो गया है। पति ने उस पर धोखा देने का आरोप लगाया है। (फोटो :कॉन्सेप्ट इमेज)

पति लेना चाहता है तलाक, लेकिन मैंने नहीं की बेवफाई

रेडिट के रिलेशनशिप फोरम पर लिखते हुए महिला ने बताया कि मेरे पति ने हमारी बेटी पर पितृत्व परीक्षण किया। जिसमें पता चला कि वो उसकी बेटी नहीं है। लेकिन मैंने उसे कभी धोखा नहीं दिया। अब वो सोचता है कि हमारा रिश्ता झूठ है और वह तलाक लेना चाहता है। वो इस बात पर अड़ी है कि उसने बेवफाई नहीं की है। वो ही उसके पांच साल की बेटी का पिता है। 

मैंने शादी से पहले दो लोगों के साथ बनाए थे संबंध

उसने बताया कि जब रिपोर्ट सामने आया तो मैं शॉक्ड थी। मुझे नहीं पता कि यह कैसे हुआ है। मैं पूरे दिन रोती रहीं। मैंने कभी धोखा नहीं दिया। मैं अपने पति से प्यार करती हूं, हम कॉलेज से साथ हैं और वह मेरे जीवन का प्यार है। इसके साथ ही उसने कहा कि वो बहुत सुंदर और दयालु है। महिला ने यह भी बताया कि वो दो लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाई है। लेकिन वो इस रिश्ते में आने से पहले हुआ है। शादी के बाद वो किसी और के साथ संबंध नहीं बनाई है। 

शादी के बाद नहीं दी कभी धोखा

हम दोनों शादी के बाद एक दूसरे के साथ ही रहे हैं। बच्चे की साथ में ही कोशिश की है। मैंने कभी भी उसे धोखा नहीं दिया है और ना कभी दूंगी। मुझे नहीं पता कि उसने ये टेस्ट क्यों कराया। रिपोर्ट निगेटिव आने से अब वो सोचता है कि वो उसका पिता नहीं है। मुझे पता नहीं चल रहा है कि मैं उसे कैसे समझाऊं की ये रिपोर्ट  गलत है। मैं बहुत डरी हुई हूं।

अस्पताल में बेटी को लेकर हुई गड़बड़

इसके बाद महिला बताता ही कि इसके बाद हमने दोबारा टेस्ट कराया। ताकि हमारा रिश्ता बेहतर हो सके। रिपोर्ट में सामने आया कि बच्ची हमारी बायोलॉजिकल संतान नहीं थी। मुझे पता नहीं कि कैसे हो गया।पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी उनके पास गए और बयान लिया।  महिला ने बताया कि हम उस हॉस्पिटल पर केस कर रहे हैं जहां मैंने बच्ची को जन्म दिया था। मुझे नहीं पता कि मेरी अपनी बेटी के साथ क्या हुआ। मेरा पति वापस आ गया है। मैं अब यही सोचती हूं कि काश उसने टेस्ट नहीं कराया होता। मुझे डर है कि कहीं पुलिस मेरी पांच साल की बच्ची से मुझे दूर ना कर दें। लेकिन मैं यह भी जानना चाहती हूं कि मेरी बायोलॉजिकल बेटी कहां है और वो ठीक है ना।

और पढ़ें:

दुल्हन के उड़ गए होश जब 7 वचन लेने के दौरान लड़के ने रख दी ये शर्त, देखें VIDEO

यहां सुहागरात की रात दूल्हा-दुल्हन के कमरे के बाहर बैठता है पूरा गांव, सुबह होता है ये शर्मनाक काम

दो बड़े बच्चों की मां ने किया था ऐसा काम, नाराज पति ने पत्नी का सिर काट पहुंचा थाने

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Relationship Tips: महिलाएं रिश्ते में आखिर क्या चाहती हैं? एक्सपर्ट ने बताए 5 ऐसे राज
लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?