हद है! महिला अपने पति को मां और बहन के साथ शेयर करने देती है बेड, जानें शर्मनाक सच

Published : Sep 18, 2022, 02:12 PM ISTUpdated : Sep 20, 2022, 09:14 AM IST
हद है! महिला अपने पति को मां और बहन के साथ शेयर करने देती है बेड, जानें शर्मनाक सच

सार

कोई भी महिला अपने पति को किसी के साथ शेयर करने की बात तो दूर सोचना भी पसंद नहीं करती है। लेकिन हम आपको एक ऐसी पत्नी के बारे में बताने जा  रहे हैं जो अपने पति को मां और बहन के साथ सोने देती है।

रिलेशनशिप डेस्क. क्या एक पत्नी अपने पति (Husband)  को किसी के साथ बांटने की सोच सकती है। शायद नहीं। लेकिन एक ऐसी महिला है जो अपने पति को खुश रखने के लिए कुछ ऐसा करती है जो हमारे और आपके सोच से परे है। ये महिला पति को अपनी मां और बहन के साथ शेयर करती है। इतना ही नहीं उसे इसमें कोई बुराई भी नजर नहीं आती है।

मैडी ब्रूक्स (Madi Brooks) जो अपने पति के साथ अमेरिका में रहती है। उसने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर करके इसका खुलासा किया। उसने बताया कि जब मेरा मूड नहीं होता है तो वो (पति) मेरी मां के साथ सोकर खुश होता है। 

मां और बेटी दोनों स्विंगर हैं

दरअसल, मैडी और उनकी मां दोनों ही स्विंगर हैं। जिसका अर्थ है कि वे खुले रिश्ते में हैं। स्विंगिंग पार्टियों और इवेंट में यौन साझेदारों के साथ अदला-बदली करते  हैं। बेटी और मां दोनों को लगता है कि इसमें कुछ गलत नहीं है। मैडी ब्रूक्स बताती हैं कि मैं और मेरी मां दोनों स्विंगर हैं और यह बहुत अच्छा है। आप जानते हैं क्यों?क्योंकि जब मेरा मूड नहीं होता तो मैं अपने पति को उसके पास भेज देती हूं।

मां के पास दो बार पति को भेजती है महिला

वो आगे बोलती है कि  मैं अपने पति को सप्ताह में दो बार मां के पास जाने देती हूं। मैं उस तरह की पत्नी हूं। मैं अपने पति पर कोई प्रतिबंध नहीं लगती। इतना ही नहीं वो आगे बताती हैं कि अपने पति को वो अपनी बहन के साथ भी कभी-कभी जाने देती हैं।

बहन से भी बनाने देती है संबंध

मैडी बताती है कि उनका पति खुश होता है जब मेरी बहन के साथ बेड शेयर करता है। मैं इस तरह उसे खुश रखती हूं। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अब तक इसे सात मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कुछ लोग मैडी की बात सुनकर हैरान हैं। एक ने लिखा,'यह एक साल के लिए मेरे लिए पर्याप्त टिकटॉक  है। मैं अब इससे बाहर निकल रहा हूं।'

एक ने लिखा,'मुझे नहीं पता कि कोई अपने पति को कैसे साझा कर सकता है। लेकिन यह आपका जीवन है।'वहीं, कई लोग महिला की आलोचना भी कर रहे हैं।

और पढ़ें:

हनीमून पर SEX से इंकार, फिर बनाया अप्राकृतिक संबंध, शादी के 8 साल बाद पति का सच जान पत्नी हैरान

OMG! ब्रेस्ट फीडिंग के बाद भी हर दिन 3 लीटर दूध स्तन से निकालती है 33 साल की महिला

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!