पत्नी ने खौलते तेजाब में मिर्च मिलाकर पति से लिया ऐसा बदला, सुनकर रूह कांप उठेगी

Published : Aug 03, 2022, 09:56 AM IST
पत्नी ने खौलते तेजाब में मिर्च मिलाकर पति से लिया ऐसा बदला, सुनकर रूह कांप उठेगी

सार

पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार भी होता है और तकरार भी। शिकायत भी होती है और सुलक्ष भी हो जाती है। लेकिन जब इस रिश्ते में नफरत का जहर हद से ज्यादा घुल जाए तो इसका अंजाम बेहद खौफनाक हो सकता है। खासकर जो पति अपनी पत्नी पर बेरहमी से जुल्म ढाहते हैं उनके लिए ये खबर है।

रिलेशनशिप डेस्क. यूपी से पति-पत्नी के रिश्ते की ऐसी भयावह तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। प्यार और ख्याल रखने वाली पत्नी इस कदर क्रूर कदम उठा सकती है शायद ही किसी को यकीन होगा। लेकिन बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के इस्लामनगर कॉलोनी ये खबर उन पतियों के लिए चेतावनी की तरह है जो अपनी पत्नी के साथ मारपीट और गालीगलौच करते है।

यहां फराह नाम की महिला की शादी मोहम्मद यासीन के साथ छह साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन तक दोनों के बीच सबकुछ सही चला। इसके बाद दोनों के रिश्ते बदलने लगे। यासीन शरार के नशे में आए दिन फराह के साथ मारपीट करता था। घरवालों के समझाने के बाद भी दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं हो रहा था। गालीगलौच और मारपीट का सिलसिला आए दिन चलता था। फराह पति के मारपीट से इस कदर आजीज आ गई कि उसने एक खतरनाक प्लान बनाया। 

यासीन का इलाज चल रहा है

उसने बाथरूम साफ करने वाले तेजाब को चूल्हे पर गर्म किया। उसमें मिर्च मिलाई। जब यासीन उसके पास आकर लड़ाई कर रहा था तो उसने खौलते तेजाब को उसके ऊपर डाल दिया। जिसमें यासीन बुरी तरह जल गया। उसे आनन फानन में अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस फराह के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।

पहले भी दर्ज हो चुका है मामला

बता दें कि इससे पहले भी दोनों के मारपीट का मामला महिला थाने में दर्ज कराई गई थी। लेकिन घर के बड़े बुजुर्गों ने मिलकर दोनों के बीच समझौता करा दिया था। लेकिन कुछ वक्त बाद यासीन ने फिर से हैवानियत दिखानी शुरू कर दी तो फराह ने पति को सबक सीखाने के लिए यह खौफनाक कदम उठाया।

आखिर पत्नी ने क्यों उठाया ऐसा कदम

एक महिला ममता की मूरत होती है। पति के लिए उसके अंदर करुणा का भाव होता है। लेकिन अगर पति हद से ज्यादा उसपर क्रूरता दिखाए  तो शायद पत्नी का सब जवाब देता है। फराह ने जो किया वो गलत है। लेकिन ये भी सोच सकते हैं कि यासीन ने उसपर किस कदर जुल्म ढाया होगा कि वो इस तरह का कदम उठाया।

और पढ़ें:

बेटी पर भारी मां की खूबसूरती, लड़की को छोड़कर मम्मी के आशिक हो जाते हैं लड़के

दो बच्चों की मां के साथ एक साल तक भाई करता रहा 'गंदा काम', इस वजह से बहन ने साध रखी थी चुप्पी

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!