
रिलेशनशिप डेस्क. अफेयर किसी और से और शादी किसी और से, ऐसे वाकयों की कोई कमी नहीं। पर एक ही वक्त में प्रेमी और मंगेतर दोनों के साथ वक्त बिताना कितना खतरनाक हो सकता है, यह लखनऊ में हुई इस घटना से समझा जा सकता है। पहले लड़की ने मंगेतर के साथ होटल में रात बिताई। फिर उसी होटल में अपने प्रेमी के साथ रात गुजारी। फिर सुबह में बरामद हुई लड़की की लाश।
होटल में आधी रात को क्या हुआ?
लखनऊ का मशहूर होटल है जस्ट 9 जो एक लड़की की मौत की गुत्थी में उलझ कर रह गया है। वह लड़की जो रविवार की रात होटल में किसी और शख्स के साथ आई और अगले ही दिन सोमवार की रात उसका पार्टनर बदल गया। पर नहीं बदली तो उसकी बदकिस्मती। मंगलवार सुबह होटल के कमरे से वह जिंदा बाहर नहीं आ पाई। अब सोमवार की रात लड़की के साथ क्या हुआ इसकी वजह किसी को पता नहीं।
लड़की एक, कमरा दो, कातिल कौन ?
मरने वाली लड़की का नाम था चंद्रा त्रिपाठी जिसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है। चंद्रा रविवार रात करीब 11 बजे अपने मंगेतर नितिन के साथ होटल में आई थी। दोनों ने कमरा नंबर 901 बुक करवाया था। नितिन के साथ रात बिताने के बाद सोमवार सुबह चंद्रा होटल से निकल गई। लेकिन सोमवार को ही रात करीब 12 बजे वह दोबारा होटल पहुंची। इस बार उसके साथ मंगेतर नहीं बल्कि उसका कथित प्रेमी सुशील था। इस बार दोनों ने उसी होटल में कमरा नंबर 924 बुक करवाया। लेकिन यह रात चंद्रा की आखिरी रात साबित हुई।
लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड को बताया चचेरा भाई
इस वारदात में ट्विस्ट यह है कि चंद्रा त्रिपाठी ने अपने मंगेतर नितिन को फोन करके बताया था कि वह अपने चचेरे भाई के साथ होटल में है और रात उसी के कमरे में बिताएगी। मंगलवार सुबह जब नितिन ने चंद्रा को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। कई बार कॉल करने पर भी जब चंद्रा से बात नहीं हुई तो नितिन होटल पहुंचा। वहां कमरा नंबर 924 खाली था लेकिन बाथरूम अंदर से बंद था। होटलकर्मियों की मदद से जब बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर चंद्रा की लाश बरामद हुई।
गर्लफ्रेंड की मौत के बाद प्रेमी फरार
होटल स्टाफ का कहना है कि सुशील खाने-पीने का सामान लेने की बात कहकर होटल से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस फिलहाल मंगेतर नितिन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है लेकिन पूरा सच तभी सामने आ पाएगा जब सुशील सामने आएगा। पुलिस को इंतजार है चंद्रा त्रिपाठी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का ताकि मौत की इस गुत्थी से पर्दा उठ सके।
प्यार के रिश्ते का खौफनाक अंजाम
इस पूरे मामले में रहस्य यह है कि क्या सुशील वास्तव में चंद्रा का ब्वॉयफ्रेंड था। अगर था तो उसने अपने मंगेतर से इस रिश्ते को लेकर झूठ क्यों बोला। सवाल मंगेतर नितिन पर भी उठ रहे हैं कि आखिर उसने चंद्रा को किसी और के साथ होटल के कमरे में रात बिताने पर चुप क्यों रहा? चंद्रा की मौत का जो भी सच हो पर इतना तो साफ है कि अगर प्यार के रिश्ते की बुनियाद झूठ और धोखे पर टिकी होगी तो उसका अंजाम बुरा ही होगा।
और पढ़ें:
मोबाइल ने 8 महीने की बच्ची की ले ली जान, पूरी कहानी जान कलेजा कांप जाएगा
प्रेंग्नेट महिला से इश्क कर बैठा शख्स, इसके बाद की कहानी बेहद ही दिलचस्प है
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.