भारत में कुछ ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं, जो रात होते ही खतरनाक रूप से जीवंत हो उठती हैं। यहां होने वाले तंत्र-मंत्र, अघोरियों की क्रियाएं और रहस्यमयी शक्तियों की कहानियां आज भी लोगों में खौफ पैदा करती हैं।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी (जिसे काशी या बनारस भी कहते हैं) में गंगा नदी के तट पर मणिकर्णिका घाट है। यह घाट अघोरी साधुओं का गढ़ माना जाता है। यह एक श्मशान घाट है, जो तंत्र-मंत्र और तांत्रिक क्रियाओं के लिए मशहूर है।
25
असम के गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर
असम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या मंदिर तांत्रिक क्रियाओं के लिए जाना जाता है। हर साल अंबुबाची मेले के दौरान देशभर से तांत्रिक और भक्त यहां आते हैं। इस मेले के समय मंदिर तीन दिनों के लिए बंद रहता है। कामाख्या मंदिर को एक रहस्यमयी और शक्तिशाली स्थल माना जाता है।
35
असम का मायोंग गांव
असम का मायोंग गांव जादू-टोने के लिए मशहूर है। इसका इतिहास रहस्यमयी कहानियों से भरा है। मायोंग को 'भारत की काले जादू की राजधानी' भी कहा जाता है। कहते हैं कि मुगल और अंग्रेज भी इस गांव में आने से डरते थे। इसका इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है, जब भीम के पुत्र घटोत्कच यहां के राजा थे।
45
कोलकाता का निमताल घाट
कोलकाता का निमताल घाट अंतिम संस्कार के साथ-साथ तांत्रिकों और अघोरियों के लिए भी एक अहम जगह है। वे यहां शवों के साथ तांत्रिक क्रियाएं करते हैं। लोग यहां जादू-टोने से जुड़ी साधना भी करते हैं। इस घाट पर अघोरी भी रहते हैं।
55
कुशभद्रा नदी के घाट, ओडिशा
ओडिशा में कुशभद्रा नदी के तट पर भी तांत्रिक क्रियाएं और जादू-टोना किया जाता है। इस जगह को काफी रहस्यमयी और डरावना माना जाता है। यह स्थान लोगों के लिए डर और जिज्ञासा, दोनों का केंद्र बना हुआ है।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।