अधिक मास की शिवरात्रि कब है, 13 या 14 जून? आज ही दूर करें कन्फ्यूजन

Published : Jun 08, 2026, 11:38 AM IST
Adhik Maas Shivratri 2026

सार

Monthly Shivratri June 2026: अधिक मास की मासिक शिवरात्रि 13 जून को है या 14 जून को? जून 2026 की मासिक शिवरात्रि पर निशिता काल का शुभ मुहूर्त क्या है? अधिक मास में आने वाली शिवरात्रि को विशेष क्यों माना जाता है? 

Adhik Maas Shivratri 2026: धर्म ग्रंथों के अनुसार हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि व्रत किया जाता है। इसे मासिक शिवरात्रि और शिव चतुर्दशी व्रत के नाम से भी जानते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जून 2026 में आने वाली मासिक शिवरात्रि और भी खास मानी जा रही है, क्योंकि यह ज्येष्ठ अधिक मास में पड़ रही है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत 13 जून को करें या 14 जून को। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानें मासिक शिवरात्रि की सही डेट, मुहूर्त और महत्व…

ये भी पढ़ें-
15 जून के बाद फिर गूंजेंगी शहनाई, जानें दिसंबर 2026 तक विवाह मुहूर्त की डेट्स

जून 2026 में कब है मासिक शिवरात्रि?

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अधिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 13 जून, शनिवार की शाम 4 बजकर 8 मिनिट से शुरू होगी जो 14 जून, रविवार की दोपहर 12 बजकर 20 मिनिट तक रहेगी। मासिक शिवरात्रि व्रत में भगवान शिव की पूजा रात में की जाती है। रात्रि में चतुर्दशी तिथि का संयोग 13 जून को बन रहा है, इसलिए इसी दिन ये व्रत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-
अधिक मास 2026 की दूसरी एकादशी कब? जानें नाम, डेट, मुहूर्त और महत्व

मासिक शिवरात्रि जून 2026 पूजा मुहूर्त

मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा रात्रि के चारों प्रहर में अलग-अलग की जाती है लेकिन अगर आप रात भर पूजा नहीं कर सकते तो निशिता काल में एक बार पूजा करके भी इस व्रत का पूरा फल पा सकते हैं। 13 जून, शनिवार को निशिता काल का शुभ मुहूर्त रात 12 बजकर 01 मिनिट से 12 बजकर 41 मिनिट तक रहेगा। यानी भक्तों को पूजा के लिए पूरे 40 मिनिट का समय मिलेगा।

अधिक मास की शिवरात्रि क्यों है खास?

अधिक मास हर तीसरे साल आता है। अधिक मास को भगवान विष्णु का प्रिय महीना माना जाता है, इसलिए इसका एक नाम पुरुषोत्तम मास भी है। अधिक मास में भगवान शिव की पूजा का महत्व भी कई गुना अधिक माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि अधिक मास में किए गए जप, तप, दान और व्रत का फल सामान्य दिनों की तुलना में अधिक मिलता है। इसी कारण अधिक मास में आने वाली मासिक शिवरात्रि का महत्व भी विशेष माना गया है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mahabharata Fact: कौन थे पांडवों के वो मामा, जो बने कौरवों के सेनापति?
15 जून के बाद फिर गूंजेंगी शहनाई, जानें दिसंबर 2026 तक विवाह मुहूर्त की डेट्स