15 जून के बाद फिर गूंजेंगी शहनाई, जानें दिसंबर 2026 तक विवाह मुहूर्त की डेट्स

Published : Jun 07, 2026, 01:35 PM IST
Marriage Muhurat 2026

सार

Auspicious Marriage Dates 2026: 15 जून 2026 के बाद विवाह के शुभ मुहूर्त कब से शुरू होंगे? जून 2026 में शादी के लिए कौन-कौन सी शुभ तिथियां हैं? देवशयनी एकादशी के बाद विवाह क्यों नहीं किए जाते? नवंबर 2026 में विवाह के कितने शुभ मुहूर्त हैं?

Marriage Muhurat 2026: हिंदू धर्म में विवाह जैसे मांगलिक कार्य शुभ मुहूर्त में करने की परंपरा है। फिलहाल ज्येष्ठ का अधिक मास चल रहा है, जिसके कारण विवाह सहित सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लगी हुई है। 15 जून 2026 को अधिक मास समाप्त होने के बाद एक बार फिर विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे और शादी की शहनाइयां गूंजने लगेंगी। जुलाई में देवशयनी एकादशी के बाद फिर से विवाह पर रोक लग जाएगी। इसके बाद नवंबर 2026 में ही विवाह होंगे। आगे जानिए जून से दिसंबर 2026 तक के विवाह मुहूर्त की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
अधिक मास 2026 की दूसरी एकादशी कब? जानें नाम, डेट, मुहूर्त और महत्व

जून 2026 में विवाह मुहूर्त

15 जून के बाद विवाह के लिए कई शुभ तिथियां उपलब्ध हैं। जून में विवाह के मुहूर्त 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 29 जून को रहेंगे। अधिक मास समाप्त होने के बाद यह विवाह के लिए सबसे व्यस्त समय माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें-
साल 2026 में उज्जैन में बाबा महाकाल की कितनी सवारी निकलेगी? नोट करें डेट्स

जुलाई 2026 के विवाह मुहूर्त

ज्योतिषियों के अनुसार जुलाई में विवाह के केवल 4 शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। ये डेट्स हैं 1, 6, 7 और 11। इसके बाद 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी आने से चातुर्मास शुरू हो जाएगा। इसके चलते अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं रहेगा यानी विवाह के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

नवंबर 2026 के विवाह मुहूर्त

चातुर्मास समाप्त होने के बाद 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी आएगी। इसी दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागेंगे और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। नवंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त 21, 24, 25 और 26 नवंबर को रहेंगे। ये समय भी विवाह के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

दिसंबर 2026 के विवाह मुहूर्त

दिसंबर में विवाह के कुल 7 शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। ये तिथियां 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 दिसंबर हैं। इसके बाद 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा, जिसके बाद विवाह और अन्य शुभ कार्यों पर फिर से रोक लग जाएगी। इसके बाद विवाह के लिए साल 2027 में ही शुभ मुहूर्त निकलेंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

सुखी वैवाहिक जीवन चाहते हैं तो पति-पत्नी किसी से शेयर न करें ये 4 सीक्रेट
अधिक मास 2026 की दूसरी एकादशी कब? जानें नाम, डेट, मुहूर्त और महत्व