Ujjain Mahakal Sawari 2026 Dates: साल 2026 में बाबा महाकाल की कुल कितनी सवारी निकलेगी? 2026 में महाकाल की शाही सवारी किस तारीख को निकलेगी? सावन और भादौ में महाकाल की सवारी क्यों निकाली जाती है?  

Mahakal Sawari 2026 Dates: मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 ज्योतिर्लिंगों में तीसरा महाकालेश्वर स्थित है। इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रोज लाखों भक्त यहां आते हैं। सावन में यहां आने वाले भक्तों की संख्या दोगुनी हो जाती है। सावन के सभी सोमवार और भादौ के पहले 2 सोमवार को यहां भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाती है जिसे देखने को लिए भक्तों का हुजूम उमड़ता है। महाकाल की सवारी न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि उज्जैन की सांस्कृतिक पहचान भी बन गई है। साल 2026 में भगवान महाकाल की कितनी सवारी निकलेगी? आगे जानिए सभी की डेट्स…

ये भी पढ़ें-
पत्नी, दोस्त और रिश्तेदारों से भी छिपाकर रखें ये 4 बातें, वरना हो सकते हैं बर्बाद

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2026 में महाकाल की सवारी कब-कब निकलेगी?

साल 2026 में बाबा महाकाल की कुल 6 शाही सवारियां निकाली जाएंगी। इनमें से 4 सवारी सावन मास में और बाकी 2 भादौ मास में निकाली जाएगी। भादौ की दूसरी सवारी को शाही सवारी भी कहते हैं। इस सवारी में बाबा महाकाल पूरे लाव-लश्कर और शाही ठाठ-बाट में दिखाई देते हैं। शाही सवारी को देखने के लिए दूर-दूर से भक्त यहां आते हैं।

ये भी पढ़ें-
इन 5 खर्चों पर आज ही लगाएं लगाम, कभी खाली नहीं होगा बैंक अकाउंट

महाकाल सवारी 2026 डेट्स

परंपरा के अनुसार सावन मास के प्रत्येक सोमवार को भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाती है। इस बार सावन मास में कुल 4 सोमवार का संयोग बन रहा है। इसके बाद भादौ के पहले 2 सोमवार को भी बाबा महाकाल की सवारी निकलेगी। इस तरह इस साल बाबा महाकाल की कुल 6 सवारी निकलेगी। ये हैं साल 2026 में बाबा महाकाल सभी 6 सवारी की डेट्स…
पहली सवारी – 3 अगस्त 2026
दूसरी सवारी – 10 अगस्त 2026
तीसरी सवारी – 17 अगस्त 2026
चौथी सवारी – 24 अगस्त 2026
पांचवीं सवारी – 31 अगस्त 2026
छठी सवारी – 7 सितंबर 2026 (शाही सवारी)

क्यों निकालते हैं बाबा महाकाल की सवारी?

उज्जैन के लोग बाबा महाकाल को अपना राजा मानते हैं। ऐसी मान्यता है कि श्रावण मास में भगवान महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं। इस दौरान बाबा महाकाल विभिन्न स्वरूपों में भक्तों को दर्शन देते हैं। सवारी के मार्ग पर हजारों श्रद्धालु फूल बरसाकर और जयकारे लगाकर अपने राजा का स्वागत करते हैं।