
Ganesh Visarjan Kab Kare: हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि से 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरूआत होती है। इस बार ये पर्व 14 सितंबर से शुरू हो चुका है, जो इस समय पूरे देश में मनाया जा रहा है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को यानी अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। इस बार ये तिथि 2 दिन है, इसलिए गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कब करें, इसे लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए अनंत चतुर्दशी की सही डेट और गणेश प्रतिमा विसर्जन के शुभ मुहूर्त…
पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 24 सितंबर, गुरुवार की रात 11 बजकर 18 मिनिट से शुरू होगी जो 25 सितंबर, शुक्रवार की रात 11 बजकर 07 मिनिट तक रहेगी। चूंकि चतुर्दशी तिथि का सूर्योदय 25 सितंबर को होगा, इसलिए इसी दिन अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा और गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी इसी दिन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
Unique Ganesh Temples: 5 अनोखे मंदिर, 3 आंख और मानव मुख वाले गणपति खास, श्मशान गणेश तंत्र-मंत्र के लिए प्रसिद्ध
25 सितंबर, शुक्रवार को दिन भर गणेश प्रतिमा विसर्जन के कईं शुभ मुहूर्त हैं। इनमें से किसी भी मुहूर्त में आप अपनी सुविधा के अनुसार गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर सकते हैं। ये हैं शुभ मुहूर्त की डिटेल-
- सुबह 11 बजकर 54 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनिट तक (अभिजीत मुहूर्त)
- दोपहर 01 बजकर 49 मिनिट से शाम 06 बजकर 28 मिनिट तक
- शाम 06 बजकर 28 मिनिट से 07 बजकर 55 मिनिट तक
- रात 10 बजकर 49 मिनिट से 12 बजकर 17 मिनिट तक
ये भी पढ़ें-
अनंत चतुर्दशी की पूजा में जरूर पढ़ें ये कथा, अनंत सूत्र और 14 गांठ का भी है कनेक्शन
भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने से जुड़ी कईं मान्यताएं और कथाएं प्रचलित हैं। उनमें से एक कथा ये है कि महर्षि वेदव्यास के कहने पर भगवान श्रीगणेश ने लगातार 10 दिनों तक महाभारत कथा का लेखन किया। 10 दिनों तक लगातार कार्य करते रहने के कारण श्रीगणेश के शरीर का ताप बहुत अधिक हो गया। तब महर्षि वेदव्यास ने उन्हें ठंडे जल से स्नान करवाया। इसी मान्यता के चलते गणेश उत्सव के अंतिम दिन गणेश प्रतिमाओं का नदी, तालाब आदि में विसर्जन किया जाता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।