
Radha Rani Ko Kya Bhaog Lagaye: इस साल राधा अष्टमी 19 सितंबर, शनिवार को है। राधा अष्टमी पर पूजा के दौरान भोग की थाल को खास तरीके से सजाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन राधा रानी को कुछ खास चीजों का भोग लगाया जाए तो पूरे परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है। ब्रज क्षेत्र में कई पारंपरिक पकवानों को राधा रानी को अर्पित करने की परंपरा है। आगे जानिए राधा अष्टमी पर श्रीराधा देवी को किन 5 चीजों का भोग लगाएं…
राधा रानी को माखन-मिश्री का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। पूजा के समय एक कटोरी में माखन और मिश्री रखकर राधा रानी को अर्पित करें। धार्मिक परंपरा में भोग के साथ तुलसी दल रखना भी शुभ होता है। पूजा पूरी होने के बाद इसे प्रसाद के रूप में सबको बांट दें और स्वयं भी खाएं।
ये भी पढ़ें-
Radha Ashtami Bhajan Lyrics: ‘मीठे रस से भरी रे राधा रानी लागे’, राधा अष्टमी पर सुनें ये 10 भजन, खो जाएं भक्ति में
ब्रज के पारंपरिक पकवानों में मालपुआ और रबड़ी का खास स्थान है। राधा अष्टमी के मौके पर राधा रानी को इन दोनों चीजों का भोग लगाने की परंपरा है। श्रद्धा से तैयार करके अर्पित किया गया मालपुआ और रबड़ी भोग की थाल को खास बना देता है।
ये भी पढ़ें-
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी 19 सितंबर को, जानें पूजा की विधि, मंत्र, मुहूर्त और आरती
राधा रानी की पूजा में पंचामृत भी अर्पित किया जा सकता है। इसे दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से तैयार किया जाता है। इसके साथ पंजीरी का भोग भी लगाया जाता है। पूजा के बाद पंचामृत और पंजीरी को प्रसाद के रूप में परिवार और अन्य भक्तों में बांटा दें।
राधा अष्टमी पर अरबी की सब्जी का भोग लगाने की धार्मिक परंपरा भी बताई जाती है। अगर आप अरबी से कोई पकवान या सब्जी बनाकर भोग लगाते हैं तो इसे सात्विक तरीके से तैयार करें। इसमें प्याज और लहसुन का इस्तेमाल न करें।
राधा रानी को खीर का भोग भी अतिप्रिय है। आप चावल की खीर या मखाने की खीर अपनी सुविधा के अनुसार बना सकते हैं। दूध से तैयार खीर को भोग के रूप में अर्पित करने के बाद प्रसाद के तौर पर परिवार के सदस्यों में बांट दें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।