Bhai Dooj 2026: 10 या 11 नवंबर, क्या है भाई दूज की सही डेट? जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

Published : Nov 10, 2026, 09:10 AM IST
Bhai Dooj 2026

सार

Bhai Dooj 2026 Kab Hai: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि पर भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। ये पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। इस दिन भाई अपनी बहन के घर जाकर भोजन करते हैं और बहनें उन्हें तिलक लगाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

Bhai Dooj 2026 Date: दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव का समापन भाई दूज के साथ होता है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उसकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी जीवन की कामना करती हैं। भाई भी अपनी बहन को उपहार देकर उसके प्रति प्यार जताते हैं। धार्मिक मान्यता है कि भाई दूज पर बहन के हाथों तिलक करवाने और उसके घर भोजन करने से भाई को यमराज का आशीर्वाद मिलता है। आगे जानिए इस बार भाई दूज कब है और तिलक लगाने का शुभ समय क्या रहेगा...

कब मनाया जाएगा भाई दूज 2026? (Bhai Dooj 2026 Date)

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 10 नवंबर, मंगलवार को दोपहर 2 बजे शुरू होगी। यह तिथि 11 नवंबर, बुधवार को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर भाई दूज का पर्व 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें-
Annakoot Festival 2026: कैसे शुरू हुई अन्नकूट उत्सव की परंपरा? जानें छप्पन भोग से जुड़ी कथा

भाई दूज 2026 तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

भाई दूज पर तिलक लगाने के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व माना जाता है। इस बार 11 नवंबर को भाई को तिलक लगाने का मुख्य शुभ समय दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा तिलक लगाने के लिए चौघड़िया मुहूर्त भी रहेंगे, जो इस प्रकार हैं-
- सुबह 10:48 से दोपहर 12:10 तक
- दोपहर 2:55 से शाम 4:17 तक
- शाम 4:17 से 5:39 तक

ये भी पढ़ें-
Goverdhan Puja 2026: कैसे करें गोवर्धन पूजा? जानें विधि, मुहूर्त, कथा और महत्व

भाई दूज की पूजा विधि

- भाई दूज के दिन बहनें सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पूजा-पाठ के बाद व्रत का संकल्प लें।
- इसके बाद भाई को घर आने का न्योता दें। भाई के आने पर उसका आदर-सत्कार करें और प्रेम से भोजन कराएं।
- शुभ मुहूर्त में भाई को साफ आसन पर बैठाएं। उसके हाथ में नारियल देकर माथे पर तिलक और चावल लगाएं।
- भाई की आरती उतारें और उसकी लंबी उम्र व खुशहाल जीवन की कामना करें।
- भाई भी अपनी बहन को कपड़े, पैसे या अपनी पसंद का कोई उपहार दे सकता है।
- शाम के समय यमराज, चित्रगुप्त और यमदूतों की पूजा करें। उन्हें जल अर्पित करें। मान्यता है कि इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

भाई दूज की पौराणिक कथा

धार्मिक मान्यता के अनुसार, एक बार मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने उनके घर पहुंचे। भाई को देखकर यमुना बहुत खुश हुईं। उन्होंने यमराज का स्वागत किया और उनके लिए स्वादिष्ट भोजन तैयार किया। इसके बाद बहन ने भाई के माथे पर तिलक लगाया और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। बहन का इतना प्रेम और आदर देखकर यमराज प्रसन्न हुए। उन्होंने यमुना से वरदान मांगने को कहा। इस पर यमुना ने वरदान मांगा कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के घर जाकर भोजन करे और उससे तिलक करवाए, उसे अकाल मृत्यु का भय न रहे। यमराज ने बहन को यह वरदान दे दिया। कहा जाता है कि तभी से कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज मनाने की परंपरा शुरू हुई।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Annakoot Festival 2026: कैसे शुरू हुई अन्नकूट उत्सव की परंपरा? जानें छप्पन भोग से जुड़ी कथा
Bhai Dooj 2026 Date: भाई दूज कब है? जानें तिलक का शुभ मुहूर्त और विधि