Annakoot Festival 2026: कैसे शुरू हुई अन्नकूट उत्सव की परंपरा? जानें छप्पन भोग से जुड़ी कथा

Published : Nov 10, 2026, 06:30 AM IST
Annakoot Festival 2026

सार

Annakoot 2026 Kab Hai: अन्नकूट का पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है और उन्हें कई तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है।

Annakoot 2026 Date: दिवाली के अगले दिन अन्नकूट उत्सव और गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये दोनों उत्सव 10 नवंबर, मंगलवार को मनाए जाएंगे। अन्नकूट से भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत से जुड़ी एक खास कथा भी प्रचलित है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को 56 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है, इसे छप्पन भोग कहते हैं। आगे जानिए इस उत्सव का महत्व और 56 भोग में शामिल पकवानों के नाम…

क्यों मनाया जाता है अन्नकूट उत्सव?

पौराणिक मान्यता के अनुसार, द्वापर युग में भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लिया था। उनका बचपन गोकुल में बीता। उस समय गांव के लोग अच्छी बारिश और खुशहाली के लिए देवराज इंद्र की पूजा करते थे।
एक दिन श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों को समझाया कि बारिश करना इंद्रदेव का काम है। इसके बजाय उन्हें गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए, क्योंकि इसी पर्वत से गायों को चारा और लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। श्रीकृष्ण की बात मानकर गांव वालों ने गोवर्धन पर्वत की पूजा की।
इससे नाराज होकर इंद्रदेव ने गोकुल में तेज बारिश शुरू कर दी। लगातार बारिश से गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए। तब श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया और सभी गांव वालों को उसके नीचे शरण दी। सात दिनों तक सभी लोग पर्वत के नीचे सुरक्षित रहे।
आखिरकार इंद्रदेव को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने श्रीकृष्ण से माफी मांगी। इसके बाद जब श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को नीचे रखा तो गोकुलवासियों ने खुशी में उन्हें तरह-तरह के पकवानों का भोग लगाया। मान्यता है कि तभी से कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर अन्नकूट उत्सव मनाने और भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित करने की परंपरा शुरू हुई।

भगवान श्रीकृष्ण के 56 भोग के नाम

1. सूप (दाल), 2. चिल्डिका (चोला), 3. दधि (दही), 4. इक्षु खेरिणी (मुरब्बा), 5. त्रिकोण (शर्करा युक्त), 6. बटक (बड़ा), 7. मधु शीर्षक (मठरी), 8. फेणिका (फेनी), 9. पायस (खीर), 10. परिष्टाश्च (पूरी), 11. शतपत्र (खजला), 12. सधिद्रक (घेवर), 13. गोघृत, 14. मंडूरी (मलाई), 15. वायुपूर (रसगुल्ला), 16. चन्द्रकला (पगी हुई), 17. दधि (महारायता), 18. स्थूली (थूली), 19. कर्पूरनाड़ी (लौंगपूरी), 20. कषाय, 21. मधुर, 22. तिक्त, 23. सुधाकुंडलिका (जलेबी), 24. धृतपूर (मेसू), 25. खंड मंडल (खुरमा), 26. भक्त (भात), 27. कूपिका, 28. पर्पट (पापड़), 29. शक्तिका (सीरा), 30. कटु, 31. सिखरिणी (सिखरन), 32. अवलेह (शरबत), 33. बालका (बाटी), 34. चक्राम (मालपुआ), 35. अम्ल, 36. गोधूम (दलिया), 37. परिखा, 38. सुफलाढय़ा (सौंफ युक्त), 39. दधिरूप (बिलसारू), 40. मोदक (लड्डू), 41. शाक (साग) 42. सौधान (अधानौ अचार), 43. मंडका (मोठ), 44. प्रलेह (चटनी), 45. सदिका (कढ़ी), 46. दधिशाकजा (दही शाक की कढ़ी), 47. सुफला (सुपारी), 48. सिता (इलायची), 49. हैयंगपीनम (मक्खन), 50. फल, 51. तांबूल, 52. लसिका (लस्सी), 53. सुवत, 54. संघाय (मोहन), 55. मोहन भोग, 56. लवण।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bhai Dooj 2026 Date: भाई दूज कब है? जानें तिलक का शुभ मुहूर्त और विधि
Govardhan Puja 2026: कब है गोवर्धन पूजा? क्यों बनाया जाता है गोबर से पर्वत, जानें 56 भोग और अन्नकूट की परंपरा