Tulsi Vivah 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र माना गया है। हर साल कार्तिक मास में तुलसी विवाह करवाने की परंपरा है। तुलसी विवाह से जुड़ी अनेक मान्यताएं और परंपराएं प्रचलित हैं।

Tulsi Vivah 2026 Date: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह किया जाता है। इस दिन तुलसी माता का विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी के साथ कराया जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। साल 2026 में तुलसी विवाह की तारीख को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि यह पर्व 20 नवंबर को मनाया जाएगा या 21 नवंबर को? आइए जानते हैं सही तारीख और इसकी वजह...

20 या 21 नवंबर, कब है तुलसी विवाह 2026?

पंचांग के अनुसार, साल 2026 में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 21 नवंबर, शनिवार को है। इसलिए उदया तिथि के आधार पर तुलसी विवाह का मुख्य पर्व 21 नवंबर को मनाया जाएगा। वहीं, 20 नवंबर, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। कई घरों और मंदिरों में देवउठनी एकादशी की शाम को ही तुलसी विवाह कराने की परंपरा है। आप स्थानीय परंपरा के अनुसार 20 या 21 नवंबर को तुलसी विवाह कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Devuthani Ekadashi 2026: 20 और 21 नवंबर, 2 दिन किया जाएगा देवउठनी एकादशी व्रत! आप कब करें?

तुलसी विवाह का क्या है धार्मिक महत्व?

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना गया है। इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी विवाह कराने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है। साथ ही विवाह में आ रही रुकावटें दूर होने और वैवाहिक जीवन अच्छा रहने की कामना की जाती है। तुलसी विवाह के साथ ही चातुर्मास का समापन माना जाता है। इसके बाद से विवाह और दूसरे मांगलिक कामों की शुरुआत होने लगती है।

ये भी पढ़ें-
Gopashtami 2026: 17 या 18 नवंबर, कब करें गोपाष्टमी व्रत, कैसे करें पूजा? जानें मंत्र-मुहूर्त और आरती

तुलसी विवाह के लिए जरूरी सामग्री

तुलसी विवाह की पूजा के लिए पहले से सभी जरूरी सामग्री जुटाकर रख लें। नोट करें पूरी सामग्री की लिस्ट-
- तुलसी का पौधा
- भगवान शालिग्राम
- लाल चुनरी या साड़ी
- पीले वस्त्र
- गन्ना और मंडप सजाने का जरूरी सामान
- रोली
- चंदन
- हल्दी
- चावल
- फूल
- फल
- मिठाई
- धूप
- दीपक
- चूड़ियां और सुहाग की सामग्री
- नारियल
- पान-सुपारी


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।