
Latthmar Holi 2026 Kab Hai: हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली उत्सव मनाया जाता है जिसमें लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई व शुभकामनाएं देते हैं। लेकिन मथुरा-वृंदावन में होली बहुत ही अलग तरीके से खेली जाती है। यहां की लड्डूमार और लट्ठमार होली बहुत प्रसिद्ध है। नाम से ही पता चलता है कि ये होली सामान्य से काफी अलग होती है। अगर आप भी इस बार मथुरा-वृंदावन की होली का मजा लेना चाहते हैं, तो यहां जानिए ब्रज की होली का पूरा शेड्यूल…
ये भी पढ़ें-
Mahashivratri Ke Upay: शिव पुराण में लिखा है धन लाभ के ये उपाय, महाशिवरात्रि पर आप भी करें ट्राय
- ब्रज में होली उत्सव 25 फरवरी, बुधवार से ही शुरू हो जाएगा। इस दिन बरसाना में लड्डू मार होली खेली जाएगी।
- 26 फरवरी, गुरुवार को बरसाना में लट्ठमार होली खेली जाएगी। इस होली को देखने दूर-दूर लोग यहां आते हैं।
- 27 फरवरी, शुक्रवार को को नंदगांव में लठ्ठमार होली खेली जाएगी। ये नजारा भी बहुत रोचक होता है।
- 28 फरवरी, शनिवार को वृंदावन में फूलों से होली उत्सव मनाया जाएगा। जिसे फाग भी कहते हैं।
- 01 मार्च, रविवार को को गोकुल में छड़ी मार होली खेली जाएगी।
- 02 मार्च, सोमवार को गोकुल में बड़े ही धूम-धाम से होली उत्सव मनाया जाएगा।
- 03 मार्च, मंगलवार को पूरे ब्रज क्षेत्र में होलिका दहन किया जाएगा।
- 04 मार्च, बुधवार को परंपरागत रूप से पूरे ब्रज क्षेत्र में होली उत्सव मनाया जाएगा।
- 05 मार्च, गुरूवार को दाऊजी मंदिर में हुरंगा होली खेली जाएगी जिसमें महिलाएं कोड़ों से पुरुषों की पिटाई करती हैं।
ये भी पढ़ें-
Mahashivratri 2026 पर भद्रा का संयोग, क्या पूजा में आएगी बाधा? जानें शुभ मुहूर्त
लड्डूमार होली आम होली से बहुत अलग होती है क्योंकि इसमें भक्त एक-दूसरे को रंग नहीं लगाते बल्कि लड्डू मारते हैं। सुनने में ये बात थोड़ी अजीब लगे लेकिन ये सच है। बरसाने में खेली जाने वाली इस होली को देखने के लिए भक्तो की भीड़ उमड़ती है। दूर-दूर से भक्त यहां आकर लड्डूमार होली का आनंद लेते हैं।
मथुरा की लट्ठमार होली बहुत प्रसिद्ध है। इसमें महिलाएं लट्ठ यानी डंडे से पुरुषों की पिटाई करती हैं और पुरुष ढाल से अपना बचाव करते हैं। इस दौरान महिला-पुरुष होली के लोकगीत भी गाते हैं। इन गीतों के मुख्य पात्र श्रीकृष्ण और राधा रानी होती हैं। विदेश से भी लोग इस अद्भुत होली को देखने आते हैं।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।