
Chanakya Niti Hindi: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों और नीति शास्त्र के ज्ञाता के रूप में जाना जाता है। उनकी नीतियां आज के समय में भी हमारे लिए बहुत काम की है। चाणक्य नीति में दांपत्य जीवन को सुखी और मजबूत बनाने के लिए भी कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ स्थानों पर पत्नी को पति के बिना नहीं जाना चाहिए। ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 जगह…
ये भी पढ़ें-
Somvati Amavasya 2026: 14 या 15 जून, कब है सोमवती अमावस्या? जानें स्नान-दान के मुहूर्त और उपाय
चाणक्य के अनुसार महिलाओं को ऐसे स्थानों पर अकेले जाने से बचना चाहिए, जहां सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था न हो। सुनसान या अपरिचित जगहों पर जाने से अनावश्यक जोखिम बढ़ सकता है। यदि पति या परिवार का कोई सदस्य साथ हो तो सुरक्षा सुनिश्चित रहती है। इसलिए भूलकर भी स्त्रियों को ऐसी जगह जाने से बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें-
15 जून के बाद फिर गूंजेंगी शहनाई, जानें दिसंबर 2026 तक विवाह मुहूर्त की डेट्स
आज के समय में स्त्रियों अकेले यात्रा करती हैं। लेकिन अगर लंबी दूरी की यात्रा हो और सुरक्षा के इंतजाम न हो तो ऐसी यात्रा करने से महिलाओं को बचना चाहिए। ऐसी यात्रा जोखिम भरी मानी जाती है। आज के समय में हो रही घटनाओं को देखते हुए यात्रा के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखना आवश्यक माना जाता है।
जहां विवाद, कलह या तनावपूर्ण माहौल हो, वहां अकेले जाने से बचना चाहिए। ऐसे स्थानों पर स्थिति कभी भी बिगड़ सकती है। चाणक्य का मानना था कि पति-पत्नी को एक-दूसरे का सहयोगी बनकर रहना चाहिए और कठिन परिस्थितियों का सामना मिलकर करना चाहिए।
आचार्य चाणक्य के अनुसार महिलाओं को गलत संगत से हमेशा दूर रहना चाहिए। यदि किसी स्थान पर ऐसे लोग मौजूद हों जिनका आचरण अच्छा न हो, तो वहां जाने से बचना चाहिए। इससे व्यक्ति की प्रतिष्ठा और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए महिलाओं को ऐसी स्थान पर जाने से बचना चाहिए।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।