Chanakya Niti for Money: पैसा आते ही खर्च कर देते हैं? चाणक्य की ये 6 बातें दूर कर देंगी आर्थिक तंगी

Published : Oct 06, 2026, 08:00 AM IST
Chanakya Niti Money Saving Tips

सार

Chanakya Niti Money Saving Tips: क्या पैसा कमाने के बावजूद नहीं टिकता? जानिए चाणक्य नीति में धन को लेकर बताई गई 6 बातें, जो बचत, खर्च और आर्थिक परेशानी दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Chanakya Niti Money Management: क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी कमाई बढ़े और घर में पैसा बना रहे। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि सिर्फ ज्यादा कमाना ही काफी नहीं है। पैसा तब टिकता है, जब उसे सही तरीके से खर्च किया जाए, कुछ हिस्सा बचाया जाए और भविष्य के लिए समझदारी से इस्तेमाल किया जाए। आचार्य चाणक्य ने भी धन को लेकर कई ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें आज की जिंदगी में धन वृद्धि के लिए अपनाना जरूरी है। जानिए चाणक्य नीति के अनुसार मनी मैनेजमेंट के सबसे आसान तरीके, जो आपको आर्थिक तंगी से कोसों दूर रखेंगे।

पैसा कमाने का तरीके का है बड़ा रोल

चाणक्य के अनुसार गलत या बेईमानी के रास्ते से कमाया गया धन लंबे समय तक सुख नहीं देता। इसलिए कमाई कितनी है, यह जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी यह भी है कि पैसा किस तरीके से कमाया गया है। मेहनत और सही तरीके से कमाई गई आय ज्यादा संतोष देती है। बरकत और सुख धन कमाने के तरीके में छुपा है।

पूरी कमाई खर्च न करें

हर महीने जो भी कमाई हो, उसका पूरा पैसा खर्च कर देना सही आदत नहीं है। कुछ रकम हमेशा बचाकर रखनी चाहिए। अचानक बीमारी, नौकरी जाने या किसी बड़े जरूरी खर्च के समय यही बचत बहुत काम आती है। आज इसे इमरजेंसी फंड के तौर पर भी समझा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti Teachers Day: चाणक्य से जानें सक्सेस के 5 फॉर्मूले, हर स्टूडेंट के आएंगे काम

दिखावे के लिए पैसा खर्च न करें

दूसरों को देखकर खर्च करना जेब पर भारी पड़ सकता है। महंगे कपड़े, गैजेट या सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए किए गए खर्च से बचना बेहतर है। पहले जरूरी खर्च पूरे करें और फिर बाकी चीजों पर पैसा लगाएं। अपनी कमाई के हिसाब से बजट बनाना भी जरूरी है।

बचत के साथ निवेश भी जरूरी

पैसा बचाकर रखना अच्छी आदत है, लेकिन लंबे समय के लिए सिर्फ बचत पर निर्भर रहना भी पर्याप्त नहीं हो सकता। महंगाई बढ़ने के साथ पैसों की खरीदने की क्षमता कम हो सकती है। इसलिए अपनी जरूरत और जोखिम को समझकर सही जगह निवेश करने पर भी ध्यान देना चाहिए। बिना जानकारी के किसी निवेश में पैसा लगाना नुकसानदेह हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: ये 4 आदतें महिलाओं को बनाती हैं घर की लक्ष्मी, फैमिली कहती है ‘सुपर वूमन’

जरूरतमंदों की मदद भी करें

चाणक्य के विचारों में धन का इस्तेमाल सिर्फ अपनी जरूरतों के लिए करने की बात नहीं है। अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद व्यक्ति की मदद या दान करना भी अच्छा माना गया है। इससे समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के साथ मन को संतोष भी मिलता है।

अपनी कमाई की जानकारी हर किसी को न दें

आप कितना कमाते हैं, कितना पैसा बचा है या कहां निवेश किया है, इसकी पूरी जानकारी हर किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। अपनी आर्थिक जानकारी को निजी रखना बेहतर है। इससे अनावश्यक दबाव, लालची लोगों और गलत आर्थिक फैसलों से बचने में मदद मिलती है।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Shivratri Vrat 2026: पितृ पक्ष में कब करें शिवरात्रि व्रत, 8 या 9 अक्टूबर? जानें पूजा के मुहूर्त, विधि और मंत्र
Indira Ekadashi Vrat Katha: राजा ने कैसे बचाया अपने पिता को यमलोक से? पढ़ें इंदिरा एकादशी की ये रोचक कथा