इन 5 पर भूलकर भी भरोसा नहीं करना चाहिए, नहीं तो जा सकती है जान

आचार्य चाणक्य ने एक नीति में बताया है कि हमें किस-किस पर भरोसा नहीं करना चाहिए ताकि जीवन सुखमय बना रहे।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 5, 2019 3:43 AM IST

आचार्य चाणक्य कहते हैं-
नदीनां शस्त्रपाणीनां नखीनां श्रृंगीणां तथा।
विश्वासो नैव कर्तव्य: स्त्रीषु राजकुलेषु च।।

अर्थ- नदी, शस्त्रधारी, बड़े नाखून वाले और सिंग वाले पशु, चंचल स्त्री तथा राजकुल के पुरुष पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए।

Latest Videos

1. आचार्य चाणक्य के अनुसार, हमें नदियों पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि जिन नदियों के पुल कच्चे हैं, जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं, उस नदी पर भरोसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये कोई नहीं जान सकता कि कब नदी का बहाव तेज हो जाए और जिससे हमारे प्राणों का संकट खड़ा हो सकता है।

2. शस्त्रधारियों पर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है। शस्त्रधारी कभी भी क्रोध में आ सकता है और हमारे विरुद्ध शस्त्र का प्रयोग कर सकता है।

3. जिन जानवरों के नाखुन और सींग नुकिले होते हैं उन पर विश्वास करने वाले को जान का जोखिम बन सकता है। जानवर कभी भी भड़क सकते हैं और हमें नुकसान पहुंचा सकते हैं।

4. आचार्य चाणक्य के अनुसार चंचल स्वभाव की स्त्रियों पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसी स्त्रियां अपनी बातों पर टिक नहीं पाती हैं और समय-समय पर अपने विचार बदलती रहती हैं।

5. किसी राज्यकुल यानी शासकीय सेवाओं से जुड़े व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों को भरोसा करके अगर हम अपने राज की बातें इन्हें बता देंगे तो ये उन बातों का हमारे खिलाफ उपयोग कर सकते हैं।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
ऐसा क्या बोल गए अमित शाह जो भड़क उठा बांग्लादेश, भारत को दे डाली सलाह । Amit Shah । Bangladesh
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!