Chandra Grahan Time: देश के 10 प्रमुख शहरों में क्या होगा चंद्रग्रहण का सही टाइम?

Published : Feb 23, 2026, 02:33 PM IST
Chandra Grahan Time

सार

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को होगा। चूंकि ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक भी मान्य होगा। ये चंद्र ग्रहण भारत में कहीं पूर्ण रूप से तो कहीं आंशिक रूप दिखेगा।

Chandra Grahan 2026 Date And Time: साल 2026 के तीसरे महीने यानी मार्च की शुरूआत में ही चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। ये चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर यानी 3 मार्च, मंगलवार को होगा। ये साल 2026 का एकमात्र ग्रहण है जो भारत में दिखाई देगा। इसलिए इसे लेकर लोगों के मन में काफी जिज्ञासा है। भारतीय समय के अनुसार ये चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 23 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 6 बजकर 47 मिनिट तक रहेगा। ग्रहण का मध्य काल शाम 5 बजकर 04 मिनिट रहेगा। भारत के 10 प्रमुख शहरों में ये चंद्र ग्रहण कितने कब से कब तक दिखाई देगा, आगे जानिए…

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें रंग खेल पाएंगे या नहीं?

नई दिल्ली में चंद्र ग्रहण 2026 का समय

देश की राजधानी नई दिल्ली में 3 मार्च को होने वाला चन्द्र ग्रहण शाम 06:26 से 06:46 तक दिखाई देगा। यहां इसकी कुल अवधि 20 मिनट्स 28 सेकण्ड की रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि? नोट करें अष्टमी-नवमी तिथि की डेट

कोलकाता में चंद्र ग्रहण 2026 का समय

कोलकाता में चंद्रोदय होते ही ये चंद्र ग्रहण दिखाई देने लगेगा। यानी शाम 05:43 से, यहां ग्रहण की समाप्ति शाम 06:46 पर होगी। यानी ग्रहण की अवधि 01 घण्टा 03 मिनट 42 सेकण्ड की रहेगी।

चेन्नई में चंद्र ग्रहण 2026 का समय

तमिलनाडु की राधानी चेन्नई में चंद्र ग्रहण शाम 06:21 से 06:46 तक दिखाई देगा। यहां सिर्फ 25 मिनिट 42 सेकंड के लिए ही ये चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

बेंगलुरु में चंद्र ग्रहण 2026 का समय

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में चंद्र ग्रहण शाम 06:32 से 06:46 तक दिखाई देगा। यानी यहां ग्रहण का कुल अवधि मात्र 14 मिनट 31 सेकण्ड की रहेगी।

हैदराबाद में चंद्र ग्रहण 2026 का समय

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में चंद्र ग्रहण शाम 06:26 से शुरू होगा जो 06:46 तक दिखाई देगा। यहां इसकी अवधि 20 मिनट 05 सेकण्ड्स की रहेगी।

कानपुर में चन्द्र ग्रहण 2026 का समय

उत्तर प्रदेश की राधानी कानपुर में 3 मार्च को होने वाला चंद्र ग्रहण शाम 06:14 से 06:46 के बीच दिखाई देगा। यानी 32 मिनट 22 सेकण्ड के लिए।

गुवाहाटी में चंद्र ग्रहण 2026 का समय

असम की राधानी गुवाहाटी में चंद्र ग्रहण शाम 05:27 से 06:46 तक दिखाई देगा। यहां ग्रहण काल की कुल अवधि 01 घण्टा 19 मिनट की रहेगी।

कोहिमा में चंद्र ग्रहण 2026 का समय

नागालैंड की राजधानी कोहिमा में चंद्र ग्रहण शाम 05:17 से शुरू होगा जो 06:46 तक दिखाई देगा। यहां 01 घण्टा 29 मिनट के लिए ये ग्रहण दिखाई देगा।

ईटानगर में चंद्र ग्रहण 2026 का समय

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में 3 मार्च को होने वाला चंद्र ग्रहण शाम 05:19 से शुरू होगा जो 06:46 पर समाप्त होगा। यहां ग्रहण की अवधि 01 घण्टा 27 मिनट की रहेगी।

भुवनेश्वर में चंद्र ग्रहण 2026 का समय

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में चन्द्र ग्रहण प्रार शाम 05:54 से शुरू होगा, जो 06:46 तक रहेगा। यहां ग्रहण की कुल अवधि 52 मिनट की रहेगी।


 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

होलाष्टक के 8 दिनों में क्या करें-क्या नहीं? यहां जानें सभी नियम
Gudi Padwa 2026 Kab Hai: 19 या 20 मार्च, जानें क्या है गुड़ी पड़वा की सही डेट?