Bharat Mein Chandra Grahan Kab Hai: साल का पहला चंद्र ग्रहण मार्च 2026 में होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और इसका सूतक का क्या समय रहेगा, ये जानने के लिए हर कोई उत्सुक है। यहां जानें साल के पहले चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर बात।
Chandra Grahan 2026 In India Date And Time: फाल्गुन मास की पूर्णिमा इस बार बहुत ही खास रहेगी क्योंकि इस दिन साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण वैसे तो खगोलीय घटना है लेकिन भारत में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। यही कारण है कि इस चंद्र ग्रहण के बारे में हर कोई जानना चाहता है कि क्या ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, अगर दिखाई देगा तो इसका समय क्या रहेगा, इसका सूतक कब से कब तक रहेगा आदि? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए साल 2026 के पहले चंद्र ग्रहण से जुड़ी खास बातें…
ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को होगा। ये चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका आदि देशों में दिखाई देगा। ये खग्रास चंद्र ग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा गहरे लाल रंग का दिखाई देगा, इसलिए इसे ब्लड मून भी कहते हैं।
3 मार्च को होने वाला साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में ग्रस्तोदित रूप में दिखाई देगा यानी ये ग्रहण कुछ मिनिट के लिए भी भारत में दिखाई देगा। ये चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 23 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 6 बजकर 47 मिनिट तक रहेगा। ग्रहण का मध्य काल शाम 5 बजकर 04 मिनिट रहेगा।
45
क्या भारत में माना जाएगा सूतक?
3 मार्च को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक भी यहां माना जाएगा। विद्वानों के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। यानी 3 मार्च को इस ग्रहण का सूतक सुबह 6 बजकर 20 मिनिट से शुरू हो जाएगा जो शाम 06:47 तक रहेगा। इस दौरान बहुत से काम करने की मनाही होती है।
55
सूतक के दौरान कौन-से काम न करें?
1. सूतक में कुछ भी खाए-पिएं नहीं। रोगी, बच्चे और बुजुर्गों के लिए ये नियम मान्य नहीं है। 2. सूतक के दौरान सोना भी नहीं चाहिए। 3. सूतक में पूजा-पाठ न करें, मंत्र जाप कर सकते हैं। 4. सूतक में स्त्री संग भूलकर न करें। 5. गर्भवती महिलाएं सूतक के दौरान घर से बाहर न निकलें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।