Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाएं न करें ये 5 काम, बच्चे पर पड़ सकता है बुरा असर!

Published : Aug 27, 2026, 03:14 PM IST
Chandra Grahan 2026

सार

Chandra Grahan 28 August 2026: हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण से जुड़ी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं। इनमें से कुछ मान्यताएं गर्भवती महिलाओं से जुड़ी भी मानी जाती हैं।

Chandra Grahan Pregnancy Rules: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त, शुक्रवार को होने जा रहा है। हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि ये काम करने से गर्भ में पल रहे शिशु पर बुरा असर हो सकता है। हालांकि इन मान्यताओं का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। आगे जानिए कौन-से हैं ये 5 काम…

ये भी पढ़ें-
28 August 2026 Grahan Time in India: क्या भारत में दिखेगा 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण? जानें सूतक का समय

गर्भवती महिलाएं न निकले घर से बाहर

धार्मिक मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण के समय वातावरण में हानिकारक किरणों का प्रभाव बहुत अधिक हो जाता है। इसी वजह से गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने और घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि इन हानिकारक किरणों का असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर हो सकता है। इसलिए गर्भती महिलाएं ग्रहण के दौरान घर से बाहर निकलने से बचती हैं।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: जन्म कुंडली में कमजोर है चंद्रमा तो ग्रहण से रहें सावधान! जानें 5 आसान उपाय

चाकू-कैंची का इस्तेमाल न करें

कई जगहों पर मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को चाकू, कैंची या किसी नुकीली चीज जैसे सुई आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से गर्भ में पल रहे शिशु के अंगों पर बुरा असर हो सकता है। हालांकि इन मान्यताओं का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सिलाई-कढ़ाई करने से भी बचें

मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई या कपड़े काटने जैसे काम नहीं करने चाहिए। दिखने में ये काम भले ही साधारण लगे लेकिन हिंदू मान्यताओं में इन कामों को गर्भवती महिला के लिए अशुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इसका असर बच्चे पर पड़ सकता है।

चंद्रमा को सीधे न देखें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा को सीधे देखने से बचने की सलाह दी जाती है। गर्भवती महिलाओं को भी इस नियम का पालन करना चाहिए। ग्रहण के दौरान सीधे ग्रहण को देखने से भविष्य में कईं तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी मान्यता है।

इन कामों से भी बचें

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए। चाहें तो कुछ देर आराम कर सकते हैं। यदि बहुत जरूरी न हो तो भोजन आदि करने से भी बचना चाहिए। ये काम भी ग्रहण के दौरान करना ठीक नहीं माने जाते।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Raksha Bandhan Ki Katha: क्यों बांधा जाता है रक्षा सूत्र? जानें राखी से जुड़ी 3 पौराणिक कथाएं
Raksha Bandhan 2026: राशि अनुसार बांधें भाई को राखी, दूर होगा दुर्भाग्य-जीवन में आएगी सुख-समृद्धि!