Chandra Grahan 2026 Live: क्या भारत में दिखेगा 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण, जानें कैसे देखें लाइव?

Published : Aug 28, 2026, 08:54 AM IST
Chandra Grahan 2026 Live

सार

Lunar Eclipse 2026 Live Streaming: साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को होने वाला है। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण को लेकर लोगों के मन में बहुत उत्सुकता है।

Chandra Grahan August 28 Live Streaming: 28 अगस्त को एक बेहद ही शानदार खघोलीय घटना देखने को मिलेगी। इस दिन आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसे दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। यह चंद्र ग्रहण उत्तरी अटलांटिक से होते हुए यूरोप के कुछ क्षेत्रों तक दिखाई देगा। हालांकि भारत में ये चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा, जिसके चलते यहां इसका कोई भी महत्व नहीं माना जाएगा। अगर आप इस चंद्र ग्रहण को घर बैठे देखना चाहते हैं तो यूट्यूव व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे देख सकते हैं-

28 अगस्त 2026 चंद्र ग्रहण का समय

भारतीय समय के अनुसार 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण सुबह करीब 08 बजकर 4 मिनट से शुरु हो चुका है। ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव यानी अधिकतम स्थिति सुबह करीब 09 बजकर 43 मिनट पर रहेगी। आंशिक ग्रहण का चरण करीब 11 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगा, जबकि उपच्छाया ग्रहण दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इसी के साथ इस चंद्र ग्रहण का समापन भी हो जाएगा।

ये भी पढ़ें-
28 August 2026 Grahan Time in India: क्या भारत में दिखेगा 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण? जानें सूतक का समय

घर बैठे ऑनलाइन कैसे देखें चंद्र ग्रहण?

अगर आपके शहर या देश में 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देने वाला है, तो भी आप इस खगोलीय घटना को घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं। ग्रहण के दौरान कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं और खगोल विज्ञान से जुड़े प्लेटफॉर्म इसकी लाइव स्ट्रीमिंग करेंगे। ऐसे में इंटरनेट की मदद से आप ग्रहण की तस्वीरें और लाइव नजारे देख सकेंगे। NASA की ओर से भी चंद्र ग्रहण की लाइव कवरेज उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा European Space Agency (ESA) अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इस खगोलीय घटना से जुड़ी लाइव जानकारी और कवरेज दिखाएगी।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: जन्म कुंडली में कमजोर है चंद्रमा तो ग्रहण से रहें सावधान! जानें 5 आसान उपाय

इन प्लेटफॉर्म पर भी देख सकेंगे लाइव ग्रहण

चंद्र ग्रहण की ऑनलाइन कवरेज सिर्फ NASA और ESA तक सीमित नहीं रहेगी। Southern Illinois University और NASA के SolarSTEAM Program के जरिए भी ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इसके अलावा TimeandDate.com और Slooh जैसे खगोल विज्ञान से जुड़े प्लेटफॉर्म पर भी चंद्र ग्रहण के लाइव दृश्य देखने को मिल सकते हैं। इन वेबसाइट्स पर ग्रहण के अलग-अलग चरणों की जानकारी के साथ लाइव कवरेज उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं Virtual Telescope Project 2.0 भी इस खगोलीय घटना के लाइव दृश्य उपलब्ध कराएगा। इसके जरिए स्पेन और इटली से चंद्र ग्रहण को ऑनलाइन देखा जा सकेगा।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rakhi Muhurat 28 August 2026: रक्षा बंधन पर सुबह से रात तक कितने शुभ मुहूर्त? यहां नोट करें टाईम
Kal Ka Rashifal 28 August 2026: कुंभ राशि का चंद्र ग्रहण किसके लिए अशुभ! जानें मेष से मीन तक का हाल