Chandra Grahan 2026: 3 मार्च की सुबह कितनी बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण का सूतक?

Published : Mar 02, 2026, 03:56 PM IST
Chandra Grahan 2026

सार

Chandra Grahan 3 2026 March Sutak Kaal: 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा। ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक भी मान्य होगा। सूतक को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कुछ खास काम नहीं करना चाहिए।

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal In India: इस बार फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ये ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को होगा। ये साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण है। खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल व अन्य नियम माने जाएंगे। सूतक से जुड़ी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हमारे समाज में प्रचलित है। आगे जानिए 3 मार्च को चंद्र ग्रहण का सूतक कब से कब तक रहेगा…

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan Streaming: 3 मार्च को होगा 2026 का पहला चंद्र ग्रहण, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

3 मार्च 2026 को कब होगा चंद्र ग्रहण?

भारतीय समय के अनुसार 3 मार्च, मंगलवार को साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण दोपहर 03 बजकर 23 मिनिट से शुरू होगा, जो शाम को 06 बजकर 47 तक रहेगा। भारत में ये चंद्र ग्रहण सबसे पहले पूर्वोत्तर राज्यों जैसे शिलांग, नागालैंड, असम आदि में देखा जाएगा। इसके बाद ये धीरे-धीरे पूरे देश में दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं का घर से निकलना क्यों खतरनाक?

3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण सूतक का टाइम

धर्म ग्रंथों के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस हिसाब से 3 मार्च को होने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 06 बजकर 23 मिनिट से शुरू हो जाएगा और ग्रहण के साथ ही यानी शाम 06 बजकर 47 मिनिट तक रहेगा। सूतक के दौरान बहुत से काम करने की मनाही होती है।

भारत में सबसे पहले कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

3 मार्च को होने वाला चंद्र ग्रहण वैसे तो पूरे देश में देखा जाएगा लेकिन भारत के पूर्वोत्तर से इसकी शुरूआत होगी। ये चंद्र ग्रहण सबसे पहले नागालैंड में दिखाई देगा। वहां ये चंद्र ग्रहण शाम को 05 बजकर 17 मिनिट से दिखाई देना शुरू होगा जो 06:46 तक दिखाई देगा। यानी नागालैंड में इस चंद्र ग्रहण की कुल अविधि 01 घण्टा 29 मिनिट की रहेगी। वहीं मुंबई व इसके आस-पास के क्षेत्रों में ये चंद्र ग्रहण 5 से 10 मिनिट के लिए ही दिखाई देगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chaitra Navratri 2026 Ashtami Date: कब है चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि? जानें मुहूर्त, उपाय और महत्व
Skandmata Ki Aarti in Hindi: स्कंदमाता की पूजा से मिलता है संतान सुख, जानें आरती, पूजा विधि और मंत्र