Lunar Eclipse Live: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को होगा। ये ग्रहण भारत में कुछ देर के लिए दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक भी यहां माना जाएगा। आप इस चंद्र ग्रहण को ऑनलाइन भी देख सकते हैं।
Chandra Grahan online Streaming: 3 मार्च, मंगलवार को साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण होगा। ये चंद्र ग्रहण बहुत ही खास होगा क्योंकि इस दौरान चंद्रमा कुछ देर के लिए पृथ्वी की छाया में ढंक जाएगा। भारत में भी चंद्र ग्रहण ग्रस्तोदित रूप में कुछ देर के लिए दिखाई देगा। भारत में इस चंद्र ग्रहण के दिखाई देने से यहां इसका सूतक काल भी माना जाएगा। भारत में इस चंद्र ग्रहण को ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं? आगे जानिए…
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं का घर से निकलना क्यों खतरनाक?
भारत में कहां, कितनी देर के लिए दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?
3 मार्च, मंगलवार को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में कुछ देर के लिए ही दिखाई देगा। वैसे तो ये चंद्र ग्रहण 3 घंटे से ज्यादा समय के लिए होगा लेकिन भारत में कुछ देर के लिए ही दिखाई देगा। पूर्वोत्तर राज्यों जैसे सिक्किम, असम आदि में ये ग्रहण लगभग 1 से 1.30 घंटे दिखाई देगा। भारत भारत जैसे मध्य प्रदेश में 30 मिनिट के लिए और मुंबई और इसके आस-पास के राज्यों में 5 से 10 मिनिट के लिए ही दृश्य होगा।
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: क्या सूतक काल में बच्चे, बुजुर्ग और रोगी खा सकते हैं खाना?
भारत में ऑनलाइन कैसे देखें सूर्य ग्रहण 2026?
अगर आप 3 मार्च को होने वाले चंद्र ग्रहण को शुरू से अंत तक यानी पूरा देखना चाहते हैं तो इसके लिए ऑनलाइन एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए NASA और TimeandDate जैसे प्लेटफॉर्म पर चंद्र ग्रहण लाइव स्ट्रीमिंग पर जाकर क्लिक करना होगा। मोबाइल पर भी आप इन प्लेटफॉर्म पर जाकर चंद्र ग्रहण का लाइव टेलिकास्ट आसानी से देख सकते हैं।
चंद्र ग्रहण 2026 सूतक का समय
भारतीय समय के अनुसार 3 मार्च, मंगलवार को चंद्र ग्रहण दोपहर 03 बजकर 23 से शुरू होगा, जो शाम को 06 बजकर 47 तक रहेगा। भारत के इस समय तक चंद्रोदय हो चुका होगा इसलिए ग्रस्तोदित रूप ये चंद्रगहण दिखाई देगा। इस चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 06 बजकर 23 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 06:47 मिनिट पर ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा। इस दौरान गर्भवती महिलाएं भूलकर भी घर से बाहर न निकलें, ऐसा विद्वानों का कहना है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
