Kumbh Mela 2027 Date: कुंभ मेला हिंदू धर्म का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। इस मेले में लाखों साधु-संत और करोड़ों भक्त पवित्र नदी में स्नान कर स्वयं को धन्य समझते हैं। साल 2027 में एक नहीं बल्कि 2 स्थानों पर कुंभ मेले का आयोजन होगा।
Kumbh Mela 2027 Snan Dates: साल 2027 धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस साल देश में दो प्रमुख स्थानों पर कुंभ मेले का आयोजन होगा। पहला कुंभ उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा नदी के तट पर लगेगा, जबकि दूसरा महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर में गोदावरी नदी के किनारे आयोजित होगा। नासिक-त्र्यंबकेश्वर में लगने वाले कुंभ को सिंहस्थ भी कहा जाता है। आगे जानिए इन दोनों कुंभ से जुड़ी खास बातें…
ये भी पढ़ें-
Grahan 2027 Date: साल 2027 में कितने सूर्य व चंद्र ग्रहण होंगे, इनमें से कौन-सा भारत में दिखेगा?
हरिद्वार में लगेगा अर्धकुंभ, जानें स्नान की डेट्स
जनवरी 2027 में हरिद्वार में अर्ध कुंभ का आयोजन होगा। अर्ध कुंभ की परंपरा अधिक पुरानी नहीं है लेकिन इस दौरान लाखों साधु-संतों का जमावड़ा यहां लगता है। करोड़ों भक्त गंगा नदी में स्नान के लिए यहां जुटते हैं। अर्ध कुंभ मेले का आयोजन जनवरी से अप्रैल 2027 तक होगा। यहां मकर संक्रांति से लेकर चैत्र पूर्णिमा तक अलग-अलग पर्वों पर श्रद्धालु पवित्र स्नान करेंगे। प्रमुख स्नान की तारीखें इस प्रकार हैं-
- 14 जनवरी 2027 – मकर संक्रांति
- 6 फरवरी 2027 – मौनी अमावस्या
- 11 फरवरी 2027 – बसंत पंचमी
- 20 फरवरी 2027 – माघ पूर्णिमा
- 6 मार्च 2027 – महाशिवरात्रि (अमृत स्नान)
- 8 मार्च 2027 – फाल्गुन अमावस्या (अमृत स्नान)
- 15 मार्च 2027 – देव डोली (अमृत स्नान)
- 7 अप्रैल 2027 – नव संवत्सर
- 14 अप्रैल 2027 – मेष संक्रांति (प्रमुख अमृत स्नान)
- 15 अप्रैल 2027 – राम नवमी
- 20 अप्रैल 2027 – चैत्र पूर्णिमा
ये भी पढ़ें-
December 2026 Shubh Muhurat: दिसंबर में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और वाहन खरीदी के कितने मुहूर्त? जानें तारीखें
नासिक-त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ कुंभ, जानें स्नान की तारीखें
महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर में पूर्ण कुंभ लगेगा। ये कुंभ तब लगता है जब गुरु ग्रह सिंह राशि में होते हैं, इसलिए इसे सिंहस्थ कुंभ भी कहा जाता है। खास बात ये है कि यहां वैष्णव अखाड़े नासिक के रामाकुंड में और शैव अखाड़े त्र्यंबकेश्वर में कुशावर्त अखाड़े में स्नान करते हैं। यहां गोदावरी नदी के तट पर 4 प्रमुख अमृत स्नान होंगे। इनकी डेट्स इस प्रकार है-
- 2 अगस्त 2027 – पहला अमृत स्नान (सोमवती अमावस्या)
- 31 अगस्त 2027 – दूसरा अमृत स्नान (श्रावण अमावस्या)
- 11 सितंबर 2027 – तीसरा अमृत स्नान (रामतीर्थ, नासिक)
- 12 सितंबर 2027 – तीसरा अमृत स्नान (कुशावर्त तीर्थ, त्र्यंबकेश्वर)
नासिक और त्र्यंबकेश्वर में तीसरा अमृत स्नान दो अलग-अलग तारीखों पर होगा। इसकी वजह यह है कि वैष्णव अखाड़े 11 सितंबर को नासिक के रामतीर्थ में और शैव अखाड़े 12 सितंबर को त्र्यंबकेश्वर के कुशावर्त तीर्थ में स्नान करेंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।










