KalBhairav Jayanti 2026 Kab Hai: शिव पुराण में महादेव के अनेक अवतारों के बारे में बताया गया है। इन्हीं में से एक है भगवान कालभैरव। इन्हें महादेव का रौद्र अवतार कहा जाता है। हर साल अगहन मास में भैरव अष्टमी का पर्व मनाया जाता है, इसे भैरव जयंती भी कहते हैं।
Bhairav Ashtami 2026 Puja Muhurat: हिंदू धर्म में भैरव अष्टमी का विशेष महत्व है। इसे कालभैरव जयंती के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने कालभैरव के रूप में अवतार लिया था। कालभैरव को काशी का कोतवाल और भक्तों की रक्षा करने वाला देवता माना जाता है। हर साल मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। आगे जानिए साल 2026 में कालभैरव अष्टमी का पर्व कब मनाया जाएगा...
कब है भैरव अष्टमी 2026?
पंचांग के अनुसार, साल 2026 में अगहन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 30 नवंबर, सोमवार की रात 12 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी और 1 दिसंबर, मंगलवार की रात लगभग 11 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर पूजा और व्रत 1 दिसंबर को ही किया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग बन रहे हैं जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी अधिक माना जाएगा।
ये भी पढ़ें-
Khade Hanuman News: उज्जैन के खड़े हनुमान प्रतिमा में दरार! भक्तों में आक्रोश, पुजारी से उठाए सवाल
भैरव अष्टमी 2026 पूजा का समय
1 दिसंबर को अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी और रात 11:14 बजे तक रहेगी। ऐसे में भक्त दिन में अपनी सुविधा के अनुसार पूजा कर सकते हैं। वैसे तो भैरव अष्टमी की मुख्य पूजा रात के समय होती है। 1 दिसंबर को शुभ मुहूर्त की डिटेल इस प्रकार है-
सुबह 09:35 से 10:55 तक
सुबह 10:55 से दोपहर 12:15 तक
दोपहर 12:15 से 01:35 तक
दोपहर 02:55 से शाम 04:16 PM
रात 10:36 से 12:16 तक (श्रेष्ठ मुहूर्त)
ये भी पढ़ें-
Shani Margi 2026: शनि की सीधी चाल से 5 राशियों को मिलेगी राहत, 11 दिसंबर से पैसा, सेहत, नौकरी में सुधार
कालभैरव अवतार की कथा
शिवपुराण के अनुसार, एक बार ब्रह्मदेव को अपने पद का अभिमान हो गया। वे खुद को त्रिदेवों में सबसे श्रेष्ठ मानने लगे। जब वेदों से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने भगवान शिव को सर्वोच्च बताया, लेकिन ब्रह्मदेव ने यह बात नहीं मानी। तभी वहां एक तेज प्रकाश प्रकट हुआ, जिसने भयंकर पुरुष का रूप ले लिया। भगवान शिव ने उसे कालभैरव नाम दिया। महादेव की आज्ञा पाकर कालभैरव ने अपने नाखून से ब्रह्मदेव का पांचवां सिर काट दिया। इस कारण उन पर ब्रह्महत्या का पाप लगा और ब्रह्मा का सिर उनके हाथ से चिपक गया। पाप से मुक्ति पाने के लिए कालभैरव काशी पहुंचे। वहां ब्रह्मा का सिर उनके हाथ से अलग हो गया और उन्हें ब्रह्महत्या के पाप से छुटकारा मिला। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें काशी का कोतवाल नियुक्त कर दिया।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।












