Khade Hanuman Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन का खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा एक बार फिर चर्चा में है। मंदिर से जुड़े भक्तों का दावा है कि बार-बार जांच के कारण प्रतिमा में दरारें आने लगी हैं। इससे श्रद्धालुओं में नाराजगी है।
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: उज्जैन को मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी कहा जाता है। यहां कईं प्राचीन और चमत्कारी मंदिर स्थित हैं। खड़े हनुमान का मंदिर भी इनमें से एक है। ये मंदिर पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है। उल्लेखनीय है कि साल 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ के चलते शहर की सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। इसी क्रम में कंठाल से गोपाल मंदिर तक के मार्ग को भी चौड़ा किया जा रहा है। इसी मार्ग पर खड़े हनुमानजी का मंदिर भी है जिसे प्रशासन कहीं ओर विस्तापित करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी हनुमानजी की प्रतिमा अपने स्थान से एक इंच भी नहीं खिसकी है।
क्या है ताजा मामला?
मंदिर के पुजारी महेश बैरागी ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वार हनुमानजी की प्रतिमा की बार-बार जांच की जा रही है जिसके चलते इसमें दरार आ गई है। प्रतिमा के पीछे कई जगह प्लास्टर उखड़ने लगा है और दरारें भी दिखाई दे रही हैं। मंदिर का मूल ढांचा हटाए जाने के बाद भी प्रतिमा उसी स्थान पर टेंट के नीचे विराजमान है।
ये भी पढ़ें-
December 2026 Calendar: कब है कालभैरव अष्टमी और गीता जयंती? नोट करें दिसंबर के सभी व्रत-त्योहारों की डेट
भक्तों द्वारा हो रहा विरोध
मंदिर के पुजारी द्वारा इस संबंध में प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। भक्तों ने प्रतिमा को दूसरी जगह स्थापित करने पर सहमति नहीं दी है। इसके बावजूद प्रशासन बार-बार प्रतिमा को हटाने का प्रयास कर रहा है। भक्तों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रतिमा को विस्थापित करने की कोशिश की गई तो सड़कों पर प्रदर्शन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 27 नवंबर को, जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
कईं बार हो चुका परीक्षण
मंदिर का मुख्य ढांचा हटाए जाने के तीन महीने बाद कुछ दिनों पहले प्रशासनिक टीम विशेष इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ मंदिर पहुंची थी। टीम ने प्रतिमा के आसपास रखी सामग्री हटवाकर करीब आधे से पौने घंटे तक स्कैनिंग की। मंदिर के पुजारी को बुलाकर जांच की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके पहले 29 सितंबर को भी प्रशासन की टीम मंदिर पहुंची थी, लेकिन उस जांच की रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। फिलहाल प्रतिमा को लेकर प्रशासन की अगली कार्रवाई और रविवार को हुई स्कैनिंग की रिपोर्ट का इंतजार है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।












